फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   you will get rs 200 new note in atm by november end as banks starts testing

नवंबर के बाद ATM में मिलने लगेगा 200 का नोट, बैंकों ने शुरू की तैयारी

Mon, 04 Sep 2017 09:32 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Mon, 04 Sep 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
you will get rs 200 new note in atm by november end as banks starts testing
200 rupee note
आपको नया जारी हुआ 200 रुपये का नोट एटीएम से निकालने के लिए नवंबर तक का इंतजार करना होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस नोट को पिछले हफ्ते ही जारी किया है। फिलहाल यह नोट केवल बैंकों की ब्रांच में मिल रहा है। 
विज्ञापन


पढ़ें- Video: ऐसा है 200 रुपये का नोट, जाने क्या है अलग
विज्ञापन


एटीएम को नए नोट के लिए करना होगा तैयार
एटीएम को 200 के नोट के लिए तैयार करना होगा। इसके लिए एटीएम मशीन में नोट भरने वाली कैसेट के हार्डवेयर में बदलाव करना होगा। फिलहाल देश के किसी भी एटीएम में इस नोट को निकालने के लिए हार्डवेयर नहीं है। वहीं पूरे देश में भी 200 का नोट नहीं मिल रहा है। फिलहाल यह कुछ बड़े शहरों में स्थित मुख्य ब्रांच में ही मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार में मिल रहे हैं 10 नोट
जिस किसी बैंक में 200 का नोट मिल रहा है, उसमें आपको कुल 2000 रुपये के 10 नोट मिल रहे हैं। केंद्रीय बैंक ने 200 के नोट जारी करते हुए कहा था कि इनकी आपूर्ति जल्द शुरू हो जाएगी। अलबत्ता इस संबंध में किसी समय सीमा का जिक्र नहीं किया था। देशभर में करीब 2.25 लाख एटीएम में इस नए नोट के लिए बदलाव किया जाना है।  

एटीएम कंपनियों का कहना है कि उन्हें अभी तक आरबीआई की तरफ से दो सौ रुपये के नए नोट के लिए मशीन में बदलाव करने के बारे में कोई निर्देश नहीं मिला है। 200 रुपए नोट का आकार काफी अलग है। कुछ बैंकों ने अपने एटीएम में बदलाव करने के लिए टेस्टिंग शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed