फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   rbi releases design of 200 rupees note will be launched from friday

Video: ऐसा है 200 रुपये का नोट, जाने क्या है अलग

Sat, 26 Aug 2017 07:46 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Sat, 26 Aug 2017 07:46 AM IST
विज्ञापन
rbi releases design of 200 rupees note will be launched from friday
200 rupee note
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 200 रुपये के नोट को कर दिया है। इसका मतलब ये हैं कि शुक्रवार से पूरे देश के सभी बैंकों और एटीएम में यह नोट मिलना शुरू हो जाएगा। नोट का बेस कलर ब्राइट येलो है। नोट पर आगे गांधी जी तस्वीर होगी, जबकि पीछे के हिस्से पर सांची का स्तूप है। इस नोट पर अंग्रेजी और देवनागरी लिपि में 200 लिखा है। 
विज्ञापन


ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए उठाया कदम
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, 200 रुपये के नोट की ब्लैक मार्केटिंग न हो इसके लिए आरबीआई ने पहले से ही कदम उठा लिए हैं। आरबीआई को उम्मीद है कि नए नोट को लोग हाथों-हाथ ले लेंगे और जमाखोरी कर सकते हैं। इससे बचने के लिए 50 करोड़ नोट छापे गए हैं, ताकि इनकी पूरे देश में कमी न हो। 
विज्ञापन


100 और 500 के बीच नहीं है कोई करेंसी नोट
आरबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि 100 और 500 रुपये के नोट के बीच कोई नोट नहीं है। इस कारण से लोग इस नए करेंसी नोट का ज्यादा प्रयोग कर सकते हैं। छोटे खर्चों में यह नोट ज्यादा प्रयोग होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2000 के नोट की हुई थी जमाखोरी
नोटबंदी के बाद जब आरबीआई ने 2000 का नोट जारी किया था, तो लोगों ने इसकी जमाखोरी करना शुरू कर दिया था। इससे सबक लेते हुए और जमाखोरी रोकने के  लिए आरबीआई पूरी तैयारी के बाद ही 200 का नया नोट बाजार में उतारने जा रहा है। बता दें कि नोटबंदी से पहले 500 के 1,717 करोड़ नोट थे और 1000 के 686 करोड़ नोट थे। SBI की रिसर्च के मुताबिक नोटबंदी के बाद बड़े नोटों के शेयर में 70 फीसदी की कमी आई है।

ये होंगे नोट के सिक्युरिटी फीचर्स

rbi releases design of 200 rupees note will be launched from friday
200 rupee note
ये हैं नए नोट की खासियतें
 

-नोट पर सूक्ष्म शब्दों में RBI,भारत, India और 200 छपा है। 
-सिक्युरिटी थ्रेड पर RBI,भारत होगा जिसका कलर बदलेगा। नोट को झुकाने पर कलर हरे से नीले में परिवर्तन हो जाएगा। 
-नोट पर 200 का वाटर मार्क होगा।
-नंबर पैनल पर संख्या छोटी से बड़ी होगी जोकि टॉप पर लेफ्ट साइट और राइट साइट पर नीचे की तरफ होगी। 
-दृष्टि बाधित लोगों के लिए नोट को पहचाने के लिए भी सुविधा दी गई है। 
-नोट के बायीं तरफ नोट छापने का वर्ष लिखा होगा।  
-स्लोगन सहित स्वच्छ भारत का लोगो छापा गया है। 
-देश की सभी प्रमुख भाषाओं का पैनल है।
-नोट के बीच में सांची स्तूप का चित्र बनाया गया। 
-देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक 200 लिखा है।
-बैंकनोट का आकार 66 मिमी x146  मिमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed