फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   you will get easy loan against car In case of emergency

आपात स्थिति में कार के बदले ऐसे मिलेगा आसान-सस्ता लोन

Mon, 20 Jul 2020 06:24 AM IST
संदीप भट्ट कालीचरण, बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
कालीचरण, बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 20 Jul 2020 06:24 AM IST
सार

  • कार का मूल्य जितना ज्यादा होगा, उतना अधिक मिलेगा कर्ज
  • 150% तक राशि मिल सकती है कार मूल्य की

विज्ञापन
you will get easy loan against car In case of emergency

विस्तार

आर्थिक संकट के दौर में जोखिम को देखते हुए बैंक या अन्य वित्तीय कंपनियां लोन देने से बच रही हैं। हालांकि, अगर आपके पास कोई संपत्ति है तो उसके एवज में आसानी से लोन मिल सकता है। इन संपत्तियों में आपकी कार भी शामिल है। इसके बदले आसानी से और सस्ते ब्याज दर पर लोन मिल सकता है। दरअसल, बैंक या वित्तीय कंपनियां कार के बदले लोन देने से पहले वेरिफिकेशन करती हैं। इसके बाद आपकी कार की वैल्यूएशन होती है। इसके आधार पर लोन की रकम तय होती है। इसका मतलब है कि आपकी कार की कीमत जितनी ज्यादा होगी, लोन उतना ही अधिक मिलेगा। बैंक आपकी कार की कीमत का 50 से लेकर 150 फीसदी तक लोन देते हैं। हालांकि, यह बैंकों और वित्तीय कंपनियों के हिसाब से ऊपर-नीचे होता रहता है।

विज्ञापन

पर्सनल लोन के मुकाबले पड़ता है सस्ता

यह पर्सनल लोन के मुकाबले सस्ता होता है। निजी बैंक ऐसे लोन पर सालाना 13.75 से 17%, जबकि सरकारी बैंक 14.8 से 16.8% ब्याज वसूलते हैं। वहीं, इस समय पर्सनल लोन पर ब्याज दर 10.50 से 30% तक है। इसके अलावा, कार के बदले लोन की अविध भी दो साल तक ज्यादा होती है।

विज्ञापन

देनी होगी कार की पूरी जानकारी

इस लोन के लिए आवेदक को अपनी कार से जुडी जानकारियां बतानी होंगी। बैंक या वित्तीय कंपनी की वेबसाइट पर आवेदक को लोन आवेदन फॉर्म मिलेगा। उसमें कार की कंपनी, मॉडल, मैन्युफैक्चरिंग साल और लोन लेने के कारण जैसी विभिन्न जानकारियां भरनी होंगी। यह फॉर्म भरकर जमा करने के बाद बैंक या वित्तीय कंपनी के प्रतिनिधि को इससे जुड़े जरूरी दस्तावेज देने होंगे। आवेदन फॉर्म के साथ बैंक डिटेल, दो-तीन साल के आयकर रिटर्न की कॉपी और बैंक स्टेटमेंट देने होंगे। केवाईसी के लिए पहचान पत्र और निवास प्रमाणपत्र की भी जरूरत पड़ेगी। सभी दस्तावेज जमा होने के बाद ही वेरिफिकेशन एवं वैल्यूएशन प्रक्रिया शुरू होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान...

  • कर्जदाता से जरूर पूछें कि आप प्री-अप्रूव्ड लोन के लिए पात्र हैं या नहीं।
  • गारंटर की जरूरत नहीं होती है। कार अपने आप में गारंटी है।
  • प्रोसेसिंग शुल्क, दस्तावेज से जुड़े शुल्क, स्टाम्प, आरटीओ ट्रांसफर शुल्क, ईएमआई बाउंस शुल्क आदि का ध्यान रखें।
  • सुनिश्चित करें कि सभी ईएमआई आपकी मासिक घरेलू आय की 40 फीसदी से कम हों और आप अपनी ईएमआई का समय से भुगतान कर दें।

कर्ज के लिए 9 ईएमआई चुकाना जरूरी  

सामान्य तौर पर आप अपनी किसी संपत्ति के बदले तभी लोन लेते हैं, जब बिना कोलैटेरल लोन नहीं मिल रहा है। ऐसी संपत्तियों में आपकी कार भी शामिल है। हालांकि, आपको यह लोन तभी मिलेगा, जब आपने कार लोन की 9 ईएमआई चुका दी हो। कार लोन की ईएमआई नियमित चुकाने पर बैंकों आपको कार के बदले प्री-अप्रूव्ड लोन भी ऑफर करते हैं। -आदिल शेट्टी, सीईओ, बैंकबाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed