{"_id":"5ee74d2e8ebc3e42db6afe5c","slug":"you-can-switch-home-loan-to-pay-less-interest-and-save-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेश के मंत्र 48: कम ब्याज देने के लिए स्विच कर सकते हैं होम लोन, होगा मोटा मुनाफा","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
निवेश के मंत्र 48: कम ब्याज देने के लिए स्विच कर सकते हैं होम लोन, होगा मोटा मुनाफा
Mon, 15 Jun 2020 03:57 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 15 Jun 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
होम लोन
- फोटो : pixabay
प्रत्येक लोन की दर किसी न किसी बेंचमार्क से जुड़ी होती है। बेंचमार्क उस लोन की सबसे कम दर होती है। समय के साथ बेंचमार्क बदलते रहते हैं। बैंकों में फिलहाल तीन तरह के एक्सटर्नल बेंचमार्क रेट चल रहे हैं, जिनके हिसाब से ब्याज दरों को तय किया जाता है। बेंचमार्क आधारित ब्याज दर को तय करने का तरीका ज्यादा पारदर्शी नहीं होता है। बैंक लोन की ब्याज दर को बेंचमार्क रेट के हिसाब से तय करते थे। लेकिन बैंकों की बेंचमार्क रेट अलग-अलग होने से कर्ज की ब्याज दर में काफी अंतर हो जाता था। हर बैंक की अपनी बेंचमार्क रेट होती थी।
विज्ञापन
पहले साल 2016 से पहले बेस रेट बेंचमार्क था। उसके बाद आया मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR)। अक्तूबर 2019 से शुरू हो गया लिंक्ड लोन का दौर। अगर आपको लोन ट्रांसफर करना है तो रेपो लिंक्ड लोन किसी बैंक से ले सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: निवेश के मंत्र 46: LIC की इस खास पॉलिसी में लगाएं पैसा, 65 हजार रुपये की मिलेगी पेंशन
विज्ञापन
क्या है रेपो रेट और इसके फायदे
रेपो रेट वह दर होती है जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है। बैंक इस कर्ज से ग्राहकों को लोन देते हैं। रेपो रेट कम होने का मतलब है कि बैंक से मिलने वाले कई तरह के कर्ज, जैसे होम लोन, कार लोग अब सस्ते हो जाएंगे। हालांकि बैंक इसे कब तक और कितना कम करेंगे ये उन पर निर्भर करता है। इसे भारतीय रिजर्व बैंक हर तिमाही के आधार पर तय करता है।
अगर होम लोन कुछ साल पुराना है, तो उसका बेंचमार्क बेस रेट एमसीएलआर या कोई अन्य बेंचमार्क होगा। ऐसे लोन नए रेपो रेट लिंक लोन से थोड़े महंगे होते हैं।
रेपो अब लोन का बेंचमार्क है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तय की गई रेपो रेट फिलहाल चार फीसदी है, जो बेहद किफायती है। पिछले कुछ समय से रेपो रेट तेजी से कम हुई है। यानी इससे जुड़े लोन भी तेजी से सस्ते हुए हैं। जनवरी में जो लोन आठ फीसदी पर थे, वे अब 6.85 फीसदी में मिल रहे हैं।
उदाहरण से समझें
अगर आपने 50 लाख रुपये का लोन 8.5 फीसदी की दर पर 20 साल के लिए लिया है, तो आपको अलग-अलग ब्याज दरों पर 11 लाख तक की बचत हो सकती है। इसलिए अगर आपका होम लोन महंगा है, तो आपको इसे जल्द ही स्विच कर लेना चाहिए।
कब स्विच करें होम लोन
बचत के लिए लोन स्विच करना सबके लिए जरूरी नहीं है। अगर आप अपना काफी लोन चुका चुके हैं या आप मूलधन चुका रहे हैं या आप की दर पहले से ही कम है, तो ऐसे में आपके लिए लोन स्विच करना फायदेमंद नहीं होगा। साथ ही स्विच करने से पहले आपको यह तय करना होगा कि स्विच का खर्चा कितना है और उससे आपका कितना ब्याज बचेगा। अगर ऐसा करने पर आपको मुनाफा हो रहा है, तभी लोन स्विच करें।