फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   you can save lakhs rupee during festive season

मकानों के नए खरीदार, ऐसे बचाएं लाखों रुपए

Tue, 15 Oct 2013 01:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 15 Oct 2013 01:02 PM IST
विज्ञापन
you can save lakhs rupee during festive season

त्योहारी सीजन में भारी डिस्काउंट और ऑफरों ने प्रॉपर्टी बाजार में हलचल मचा दी है। होम लोन की ब्याज दरों में कुछ कमी आने के बाद कई बैंक भी प्रोसेसिंग फीस में छूट दे रहे हैं।

विज्ञापन


रीयल एस्टेट डेवलपर महंगे गिफ्ट और विदेशी यात्रा जैसे ऑफर के अलावा सीधे रेट में छूट देकर खरीदरों को लुभाने में जुटे हैं। डेवलपरों पर जमा इंवेंट्री (पुराने प्रोजेक्ट) निकालने का दबाव बढ़ रहा है। इस तरह खरीदारों के लिए यह प्रॉपर्टी रेट में मोलभाव करने का यह अच्छा मौका है।
विज्ञापन


6 लाख से ज्यादा मकान बिकने के लिए तैयार

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस की टेक्निकल एडवाइजरी सर्विस के नेशनल हेड नवीन गर्ग का कहना है कि वर्ष 2008 की मंदी के बाद जब 2010 में बाजार सुधरा, तो नए प्रोजेक्टों की बाढ़ आ गई थी। तब से इंवेट्री बढ़ती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल देश में करीब 6 लाख से ज्यादा मकान बिना बिके पड़े हैं। हाल के महीनों में बाजार का माहौल कुछ सुधरा है, ब्याज दरें भी कुछ कम हुई हैं। इसलिए डेवलपरों को फेस्टिवल सीजन से बहुत उम्मीदें हैं। गर्ग का मानना है कि डेवलपर अभी रेट घटाने के मूड में नहीं हैं, लेकिन ऐसे ऑफर जरूर दे रहे हैं जो खरीदारों को वाकई फायदेमंद लगें। कुल मिलाकर यह खरीदारों के लिए मोलभाव का अच्छा मौका है।

महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा

ऑफरों की खास बात यह है कि नामी डेवलपरों के अलावा छोटे डेवलपर भी लुभावनी पेशकश करने में पीछे नहीं हैं। अकेले एनसीआर में करीब 50 से ज्यादा हाउसिंग प्रोजेक्टों पर ऑफर दिए जा रहे हैं। इनमें एनएच-24, ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन और राजनगर एक्सटेंशन के प्रोजेक्ट्स की तादाद सबसे ज्यादा है।


महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा के अलावा कई डेवलपर रेट में सीधे 5-10 फीसदी की छूट भी दे रहे हैं। रीयल एस्टेट कंसल्टिंग फर्म जेएलएल इंडिया के रिसर्च हेड आशुतोष लिमये का कहना है कि यह फेस्टिवल सीजन डेवलपरों के लिए बिक्री बढ़ाने का आखिरी मौका है। इस दौरान भी बिक्री नहीं बढ़ी, तो रेट घटाने का दबाव बढ़ जाएगा।

लिमये का मानना है कि इस वक्त रेट को लेकर बिल्डरों का रुख कुछ नरम है। उनकी कोशिश ज्यादा से ज्यादा सौदों को फाइनल करने में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed