{"_id":"5a9e26354f1c1bd8548b45d9","slug":"yes-dena-bank-increases-mclr-rate-by-25-basis-points","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई-पीएनबी के बाद यस, देना बैंक ने भी महंगा किया लोन, एमसीएलआर में की 0.25 फीसदी ","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
एसबीआई-पीएनबी के बाद यस, देना बैंक ने भी महंगा किया लोन, एमसीएलआर में की 0.25 फीसदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
dena bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के बाद एक प्राइवेट और पीएसयू बैंक ने भी अपने एमसीएलआर में बढ़ोतरी कर दी है। यस बैंक ने एमसीएलआर में 0.05-0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा देना बैंक ने भी एमसीएलआर में 0.05 फीसदी बढ़ोतरी की है। वही देना बैंक ने चुनिंदा रिटेल टर्म डिपॉजिट पर अपनी दर को 0.25-0.50 फीसदी घटा दिया है।
विज्ञापन
एसबीआई ने भी की थी 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी
बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) से लिंक सभी तरह के लोन पर अपनी ब्याज दरों में कम से कम 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। जहां पहले तीन साल के लोन के लिए 8.10 फीसदी ब्याज लगता था वो अब बढ़कर 8.35 फीसदी हो जाएगा।
विज्ञापन
इसका मतलब साफ है कि इसमें 025 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। वहीं दो साल के लोन पीरियड यह 8.05 से बढ़कर 8.25 फीसदी हो गया है।
इन पर पड़ेगा असर
बैंक के उन ग्राहकों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा जिन्होंने होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और एजूकेशन लोन ले रखा है। एसबीआई के इस कदम को देखते हुए अन्य बैंक भी अपने एमसीएलआर को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन