{"_id":"fb55024c-5504-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"without-kyc-triple-price-will-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना केवाईसी सिलेंडर की चुकानी होगी तिगुनी कीमत","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
बिना केवाईसी सिलेंडर की चुकानी होगी तिगुनी कीमत
नई दिल्ली/प्रियंवदा सहाय
Updated Thu, 03 Jan 2013 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्टीपल गैस कनेक्शन रखने वालों की पहचान होने के बावजूद अगर ग्राहकों ने ‘अपने ग्राहक को जाने’ (केवाईसी) फॉर्म नहीं जमा कराया है, तो उन्हें अब घरेलू रसोई गैस की अधिकतम कीमत का भुगतान करना पड़ेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से सभी सरकारी तेल कंपनियों को इसका निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
इसके मुताबिक केवाईसी पूरा नहीं करने वाले ग्राहकों के रीफिल सिलेंडर की बुकिंग बंद नहीं की जाएगी बल्कि उन्हें घरेलू रसोई गैस की तिगुनी कीमत का भुगतान करना होगा। फिलहाल दिल्ली में इस गैर रियायती श्रेणी के एलपीजी की कीमत 1,156 रुपए प्रति सिलेंडर है।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल के एक आला अधिकारी ने बताया कि इस दिशा निर्देश का पालन करना शुरू कर दिया गया है। हालांकि ग्राहक के केवाईसी पूरा होने के बाद उन्हें फिर से सब्सिडी प्राप्त कीमत पर घरेलू गैस की सुविधा मिलने लगेगी। उन्होंने बताया कि जिन ग्राहकों के एक ही पते पर अलग-अलग नाम वाले कनेक्शन हैं, उन्हें मल्टीपल कनेक्शन श्रेणी में शामिल कर लिया गया था।
विज्ञापन
अब उन्हें केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है और उनकी बुकिंग सामान्य दरों पर ही होगी। 31 दिसंबर तक करीब 65 फीसदी लोगों का ही केवाईसी पूरा हो सका है। यानी शेष ग्राहकों को केवाईसी पूरा नहीं होने तक रीफिल सिलेंडर पाने के लिए तीन गुना अधिक कीमत का भुगतान करना होगा।