फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   with mutual funds you can plan for your retirement, will get benefit in future

म्यूचुअल फंड्स के साथ कर सकते हैं अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग, होगा बड़ा फायदा

Sat, 13 Apr 2019 03:58 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 13 Apr 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
with mutual funds you can plan for your retirement, will get benefit in future
retirement

अपने रिटायरमेंट की योजना बनाने का सबसे अच्छा समय तब होता है जब आप जवान होते हैं। आपकी रिटायरमेंट की उम्र कुछ भी हो, पर आपको आदर्श रूप से अपनी सैलरी का पहला चेक मिलने के समय से ही आपकी योजना शुरू कर देनी चाहिए। अपने ऑफिस से विदाई पार्टी मिलने के बाद रिटायरमेंट प्लानिंग की न सोचें बल्कि इससे काफी पहले से ही प्लानिंग की शुरुआत कर दें।

विज्ञापन

लंबी प्रक्रिया है रिटायरमेंट की प्लानिंग

रिटायरमेंट प्लानिंग एक लंबी प्रक्रिया है जिसमें आपको एक खाका तैयार करना चाहिए। इससे आपको रिटायरमेंट के बाद अपनी जिंदगी के खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी। म्यूचुअल फंड्स में निवेश दीर्घकालिक निवेश के लिए एक पसंदीदा निवेश विकल्प है। क्यों? 

विज्ञापन


क्योंकि म्यूचुअल फंड्स आपके धन को शेयर बाजार में लगाते हैं जिसमें लंबे समय में आपको शानदार रिटर्न प्रदान करने की क्षमता होती है। छोटी अवधि में, बाजार हमेशा अस्थिर होते हैं और आपने भी इसका अनुभव कई बार किया होगा। शेयर बाजार में निवेश करने के कई तरीके हैं हालांकि, म्यूचुअल फंड्स के जरिये इनमें निवेश करना सबसे पसंदीदा विकल्पों में से एक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

with mutual funds you can plan for your retirement, will get benefit in future
निवेश

इसलिए है सबसे पसंदीदा विकल्प

1. म्यूचुअल फंड्स को प्रोफेशनल फंड मैनेजरों द्वारा प्रबंधित किया जाता है जोकि रोजाना बाजार पर नजर रखते हैं। 
2. म्यूचुअल फंड व्यावसाय को सेबी द्वारा नियमित किया जाता है ।
3. बाजार में 1000 से ज्यादा म्यूचुअल फंड्स उपलब्ध हैं जोकि आपकी सभी छोटी एवं लंबी अवधि की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं। आप अपने वित्तीय सलाहकार की मदद ले सकते हैं और सबसे उपयुक्त फंड में निवेश कर सकते हैं। 

ऐसे करें वित्तीय प्लानिंग

इक्विटी, डेट और गोल्ड म्यूचुअल फंड्स तीन प्रमुख परिसंपत्ति वर्ग हैं जिसमें आपको अपने रिटायरमेंट के लिए निवेश करना चाहिए। आप सभी तीनों फंडों में निवेश कर सकते हैं और आयु, आमदनी और जोखिम लेने की क्षमता के अनुसार अपने पोर्टफोलियो में हमेशा बदलाव कर सकते हैं। आप युवावस्था में ज्यादा जोखिम ले सकते हैं, इसलिए इक्विटी में निवेश करना सबसे बेहतरीन विकल्प है, हालांकि, सिर्फ एक इक्विटी में निवेश नहीं करें और अपने धन को एक परिसंपत्ति वर्ग में नहीं फंसाएं। 

म्यूचुअल फंडों के प्रकार

लाभ

नुकसान

इक्विटी फंड्स

उच्च रिटर्न प्राप्त करने की क्षमता

पूंजी गंवाने का जोखिम अधिक होता है

डेट/लिक्विड फंड्स

पूंजी गंवाने का कम जोखिम

कम/औसत रिटर्न

गोल्ड फंड्स

विविधीकरण, संतुलित पोर्टफोलियो

वैश्विक जोखिम को लेकर सर्वोच्च अस्थिरता


ऊपर दी गई तालिका सिर्फ निरूपण करने के उद्देश्य के लिए है। 

डेट फंड में करें निवेश

आपको डेट एवं गोल्ड म्यूचुअल फंडों में निवेश बनाए रखना चाहिए। यह आपको विविधीकरण करने और आपकेपोर्टफोलियो को सशक्त बनाने की पेशकश करते हैं। आप नीचे दिए गए ग्राफ को देख सकते हैं जिसमें आयु एवं आपके पोर्टफोलियो के बीच के संबंध को दर्शाया गया है। आयु बढ़ने पर इक्विटी फंड्स में एक्सपोजर कम करना चाहिये क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ जोखिम लेने की क्षमता कम होती जाती है। 

वित्तीय जरूरतों का रखें ध्यान

ऊपर दिए गए निवेश आवंटन को किसी भी तरह की निवेश सलाह या सिफारिश नहीं मानना चाहिए। कृपया अपनी वित्तीय जरूरतों एवं अपनी आर्थिक स्थिति के आधार पर स्वतंत्र पेशेवर सलाह प्राप्त करें और किसी भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले पूरी समझदारी के साथ निवेश निर्णय पर पहुंचे अथवा निवेश विविधीकरण या परिसंपत्ति आवंटन पर निर्णय लेने से पहले भी सलाह लेना न भूलें। 

https://www.quantumamc.com/images/2019/Plan-Retirement-27Mar19.jpg

with mutual funds you can plan for your retirement, will get benefit in future

सोने में करें 10 फीसदी का निवेश

यह अनिवार्य नहीं है लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि आपको जिंदगी के सभी चरणों में गोल्ड में निवेश बनाए रखना चाहिए। जिंदगी के सभी चरणों में गोल्ड में 10 प्रतिशत निवेश करें क्योंकि यह विविधीकरण की पेशकश करता है। आखिर में, अपने रिटायरमेंट की योजना युवावस्था से ही बनाना आरंभ कर दें और अपने धन को बढ़ने के लिए 15-20 वर्षों का समय दें।

सिर्फ एक प्रकार के म्यूचुअल फंड जैसे इक्विटी में निवेश नहीं करें। आपको सभी 3 परिसंपत्ति वर्गों में अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग की योजना बनानी चाहिए जोकि अलग-अलग तरह के लाभ व विविधीकरण प्रदान करती है। रिटायरमेंट प्लानिंग जैसे दीर्घकालिक निवेशक में यह  एक बेहद जरूरी घटक है। 

अंत में, रिटायरमेंट की योजना बनाते समय आपको 3 प्रमुख बातों पर हमेशा विचार करना चाहिये –
  • युवावस्था से शुरुआत करें
  • म्यूचुअल फंड्स, इक्विटी, गोल्ड और डेट के सभी तीनों प्रकारों में निवेश करें
  • वित्तीय सलाहकार की मदद से इन तीन फंडों में निवेश का अनुपात बदलते रहें।

हर्षद चेतनवाला
हेड- कंज्यूमर डिलाइट
क्वांटम म्यूचुअल फंड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed