फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   why investment in national pension scheme is important nps is the best investment instrument of retirement plan

निवेश के मंत्र 14: रिटायरमेंट के लिए NPS में निवेश की सलाह, जानें कैसे खुलता है खाता?

Sat, 09 May 2020 06:21 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 09 May 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
why investment in national pension scheme is important nps is the best investment instrument of retirement plan
रिटायरमेंट के लिए NPS में निवेश? - फोटो : AMAR UJALA

रिटायरमेंट की प्लानिंग के लिए नेशनल पेंशन स्कीम में निवेश की सलाह दी जाती है। वित्तीय जानकार मानते हैं कि एनपीएस सरकारी योजना है इसलिए इसमें पैसा डूबने की संभावनाएं काफी कम रहती हैं। आइए जानते हैं एनपीएम में निवेश से क्या फायदा मिलेगा...


loader

रिटायरमेंट की प्लानिंग के लिए नेशनल पेंशन स्कीम में निवेश की सलाह दी जाती है। वित्तीय जानकार मानते हैं कि एनपीएस सरकारी योजना है इसलिए इसमें पैसा डूबने की संभावनाएं काफी कम रहती हैं। आइए जानते हैं एनपीएम में निवेश से क्या फायदा मिलेगा...

एनपीएस योजना क्या है?
केंद्र सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से एनपीएस योजना का शुरू किया गया था। इस योजना के माध्यम से लोगों को निवेश के प्रति जागरुक किया जाता है ताकि रिटायरमेंट के बाद एक अच्छी रकम के साथ लोगों अपना गुजर बसर कर सकें।

रिटायरमेंट के बाद एनपीएस खाताधारक अपनी जमा राशि का कुछ हिस्सा निकाल सकता है और बची राशि खाताधारक को हर महीने पेंशन के तौर मिलती रहेगी। पहले एनपीएस योजना सरकार कर्मचारियों के लिए होती थी लेकिन पेंशन फंड रेगुलेटरी और डेवलेपमेंट अथॉरिटी ने इस योजना को सभी नागरिकों के लिए खोल दिया था।

अगर रिटायरमेंट के बाद सामान्य तौर पर हर महीने पेंशन लेना की इच्छा रखते हैं तो आपको एनपीएम में जरूर निवेश करना चाहिए। एनपीएस में निवेश करने से आपको आयकर कानून के 80सी के तहत टैक्स छूट भी मिलती है।

एनपीएस में निवेश क्यों करना चाहिए?

अगर भविष्य में बेहतर रिटायरमेंट चाहिए और कम जोखिम लेने की क्षमता है तो एनपीएस में निवेश जरूर करें। अगर आप निजी क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो आपको रिटायरमेंट की प्लानिंग जरूर करनी चाहिए। 

इस तरह से व्यवस्थित ढंग से निवेश करने से रिटायरमेंट के बाद काफी फायदा मिलेगा। अगर आप टैक्स बचाने के साथ साथ निवेश भी करना चाहते हैं तो एनपीएस आपके लिए सबसे बढिया योजना है।

एनपीएस में निवेश के फायदे?

स्वैच्छिक निवेश
एनपीएस एक तरह की निवेश का स्वैच्छिक तरीका है, इसमें निवेशक किसी समय अपना योगदान देना शुरू कर सकता है। खाताधारक एनपीएस के तहत निवेश की गई राशि को समय समय पर बदल भी सकते हैं। 

खाता खोलना आसान
एनपीएस में खाता खोलना और उसका प्रबंध करना बेहद ही आसान है। एक खाताधारक ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से खाता खुलवा सकता है। इसके अलावा आप ऑनलाइन ही खाताधारक की जानकारी, योगदान की राशि से संबंधित किसी भी तरह का बदलाव आसानी से कर सकते हैं।

टैक्स की छूट का लाभ
एनपीएस खाताधारक निवेश के जरिए डेढ़ लाख रुपये तक की टैक्स छूट ले सकता है। ये छूट आयकर कानून की धाराएं 80सीसीडी(1) और 80सीसीडी(2) के तहत मिलती हैं। यही नहीं इसके अलावा निवेशक एक वित्त वर्ष में 80सीसीडी(1बी) के तहत 50,000 रुपये की अतिरिक्त राशि तक की छूट भी ले सकता है।

बदलावों में लचीलापन
कोई भी खाताधारक अपने किए गए निवेश में बदलाव कर सकता है। खाताधारक एक्टिव और ऑटो च्वाइस में से कोई भी सुविधा चुन सकता है। इसके अलावा खाताधारक अपने फंड मैनेजर को चुन सकता है।

पोर्टबिलिटी की सुविधा
नेशनल पेंशन योजना का सबसे बेहतरीन गुण पोर्टबिलिटी का है। निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वालों के लिए एनपीएस नौकरी और जगह बदलने पर परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर को बदलने की भी सुविधा देता है।

पीएफआरडीए के तहत नियंत्रण
एनपीएस को पेंशन फंड रेगुलेटरी और डेवलेपमेंट अथॉरिटी नियंत्रित करता है इसलिए ये निवेश सुरक्षित है। इस योजना के तहत निवेश पारदर्शी होता है और फंड मैनेजर हर समय फंड की समीक्षा करता है।

एनपीएस खाता कैसे खोलें?

एनपीएस खाता दो तरीके से खोला जा सकता है एक ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन। आइए समझते हैं कि दोनों तरीकों के जरिए खाता कैसे खोला जा सकता है...

ऑफलाइन प्रक्रिया
ऑफलाइन तरीके से निवेश करने के लिए पहले आपको एक पीओपी यानि कि प्वाइंट ऑफ प्रीजेंस को ढूंढना होगा, ये कोई बैंक भी हो सकता है। पहले अपने नजदीकी बैंक से खाता खोलने का फॉर्म लेकर आएं फिर केवाईसी पेपर के साथ उसे जमा कर आएं।

जैसा ही आप पहला निवेश करेंगे जो पांच सौ रुपये, 250 रुपये मासिक या एक हजार रुपये सालाना हो सकता है, तो बैंक आपको एक परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर देगा। एक सील लिफाफे में आपको आपका अकाउंट नंबर और पासवर्ड मिलेगा। इसके लिए 125 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस लगेगी जो सिर्फ एक बार देनी होगी।

ऑनलाइन प्रक्रिया
ऑनलाइन तरीके से एनपीएस खाता खोलना बहुत आसाना है। खाताधारक enps.nsdl.com वेबसाइट पर जाएं। PAN कार्ड या बैंक वेरिफिकेशन के माध्यम से खाता खुल जाएगा। जरूरी जानकारी और एक शुरुआती रकम जमा करने के बाद आपको आपका परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed