फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   When will come DA arrear of 18 months, know here what new update has been given by the central government

7th Pay Commission: कब आएगा 18 महीने का डीए एरियर, यहां जानें इस मामले में क्या है नया अपडेट

Thu, 11 Nov 2021 11:18 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 11 Nov 2021 11:18 AM IST
सार

7th Pay Commission: मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को इस साल दो बार खुशखबरी दे चुकी है। अब केंद्रीय कर्मचारियों अपने 18 महीने से अटके डीए एरियर का इंतजार है। रिपोर्ट्स की मानें तो चल रहे नवंबर महीने में केंद्र सरकार 18 महीने के डीए एरियर पर फैसला कर सकती है।

विज्ञापन
When will come DA arrear of 18 months, know here what new update has been given by the central government
DA

विस्तार

पेंशनर्स ने 18 महीने के डीए के एरियर को लेकर बीती सात सितंबर को धरना दिया था और इस बारे में वित्त मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी भी लिखी है। अब ये मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि वह नवंबर महीने में ही इसका हल निकाल सकते हैं। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

विज्ञापन


पेंशनर्स ने मोदी को लिखी चिट्ठी में क्या कहा
भारतीय पेंशनर्स मंच (बीएमएस) ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) के एरियर का बकाया देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है। मंच ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखकर इस मामले में मदद करने के लिए कहा है। वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी की वजह से मई 2020 में डीए बढ़ोतरी को 30 जून 2021 तक के लिए रोक दिया था। इसके बाद एक जुलाई 2021 से इसे फिर से बहाल करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


एक साल में दूसरी बार बढ़ा डीए 
बता दें कि केंद्र सरकार ने पहले इस साल जुलाई में डीए की दर 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी की थी। फिर इसे एक बार फिर बढ़ा दिया गया और अब तीन फीसदी की बढ़ोतरी के साथ डीए की दर 31 फीसदी कर दी गई है। अब उम्मीद जताई जा रही हैं कि पेंशनर्स की चिठ्ठी पर संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री इस पर इसी महीने कोई निर्णय ले सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की भी उठी मांग
महंगाई भत्ते में इजाफे के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों की फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने की मांग उठ रही है। 7वें सीपीसी की सिफारिशों के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम वेतन बढ़ाने के लिए फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया। इसके कारण कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन सीधे 6000 रुपये से 18000 रुपये हो गई। फिटमेंट फैक्टर 2.57 निर्धारित किया गया है, लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों की मांग है कि इसे 3 पर निर्धारित किया जाए। 


क्या होता है फिटमेंट फैक्टर 
केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन तय करने में फिटमेंट फैक्टर की अहम भूमिका होती है। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी भत्तों के अलावा उसकी बेसिक सैलरी और फिटमेंट फैक्टर से ही तय होती है। कर्मचारियों का वेतन तय करते समय, महंगाई भत्ता (डीए), यात्रा भत्ता (टीए), हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) के साथ बेसिक सैलरी को 7वें वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर 2.57 से गुणा करके निकाला जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed