फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   what is the Importance Of Renewing Motor Insurance Despite The Pandemic

इंश्योरेंस: सड़क दुर्घटना ही नहीं, कई अन्य कारकों को कवर करता है मोटर बीमा, समय पर कराएं रिन्यू

Thu, 17 Jun 2021 02:27 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 17 Jun 2021 02:27 PM IST
सार

मोटर बीमा चक्रवाती तूफान, भूकंप, प्राकृतिक आपदा, घरों का गिरना, पत्थरों का गिरना, आग और चोरी समेत अन्य वजहों से आपके वाहन को होने वाले नुकसान को सुरक्षित करता है।

विज्ञापन
what is the Importance Of Renewing Motor Insurance Despite The Pandemic
मोटर बीमा - फोटो : pixabay

विस्तार

कोविड-19 महामारी का प्रभाव वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए विनाशकारी साबित हुआ है और कई देशों ने इससे निपटने के लिए लॉकडाउन लगा है। एक वर्ष से अधिक समय से आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन के तहत हम में से अधिकांश अपने वाहनों का उपयोग नहीं कर रहे हैं और हम सभी ने यह सोचना शुरू कर दिया है कि मोटर बीमा को रिन्यू करना सही है या नहीं, या फिर इसे थोड़े और समय के लिए टाला जा सकता है।

विज्ञापन


अब सवाल उठता है कि आपकी कार बीमा को नवीकृत करने का सही समय कब है? इसके लिए सबसे पहले हमें यह समझने की जरूरत है कि वैसी स्थिति में भी मोटर बीमा क्यों जरूरी है, जब मेरा वाहन सड़क पर नहीं है? जैसा कि हम सभी जानते हैं कि विपत्ति से बचा नहीं जा सकता है और इसकी वजह से होने वाले नुकसान इतना अधिक होता है कि यह वाहन के मालिक को वित्तीय रूप से अस्थिर कर सकता है। इसलिए अपनी संपत्ति को कवर करना हमेशा एक बेहतर कदम होता है।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना ही नहीं, कई अन्य कारकों को कवर करता है मोटर बीमा
अपनी संपत्ति को कवर करना एक बार का काम है, इसका अगला कदम समय पर बीमा के नवीकरण के माध्यम से इसे सुरक्षित करना। मिसाल के तौर पर चक्रवात यास और चक्रवात ताउते की वजह से हुए नुकसान को हम सबने देखा, जिसकी वजह से भारी बारिश हुई, घरों को नुकसान हुआ और बुनियादी ढांचे एवं घरों को व्यापक नुकसान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी के हेड और प्रेसिडेंट (कंज्यूमर लाइंस) पराग वेद के अनुसार, हम अपने वाहन से जुड़ी प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को नजरअंदाज नहीं कर सकते, क्योंकि यह अप्रत्याशित स्थिति में आपके वित्तीय हितों की रक्षा करता है। मोटर बीमा केवल सड़कों पर दुर्घटनाओं को कवर नहीं करता है, बल्कि यह कई अन्य कारकों को कवर करता है। आइए ऐसे ही कुछ कारकों की जांच करते हैं, जिसके जरिए हम इस निर्णय पर पहुंच सकते हैं कि क्या हमें मोटर बीमा को अभी नवीकृत करना चाहिए या उसे कुछ और समय के लिए टाल देना चाहिए:

गैर दुर्घटना जोखिम
मोटर बीमा चक्रवाती तूफान, भूकंप, प्राकृतिक आपदा, घरों का गिरना, पत्थरों का गिरना, आग और चोरी समेत अन्य वजहों से आपके वाहन को होने वाले नुकसान को सुरक्षित करता है। क्या आपने सोचा है कि जब कोई आपकी खड़ी कार को टक्कर मारेगा तो इसका खर्च कौन उठाएगा? गर्मी के दौरान अत्यधिक गर्मी के कारण होने वाले नुकसान के बारे में क्या? वाहनों की चोरी के बारे में क्या? ये सभी कारक आपके वाहन को नुकसान पहुंचाने की संभावना रखते हैं और अगर इसकी भरपाई बीमाकर्ता नहीं करता है तो वैसी स्थिति में यह आपको इस संकट के समय में गहरा वित्तीय बोझ दे सकता है। अपने वाहन को सुरक्षित करने की दिशा में मोटर बीमा पॉलिसी का समय पर नवीकरण का फैसला कुछ स्मार्ट लोगों का सक्रिय दृष्टिकोण हो सकता है। 

वाहन का इस्तेमाल नहीं होने पर मिलने वाली सुविधा
आपके वाहन का उपयोग नहीं हो रहा है, और आप लॉकडाउन के दौरान अपनी मोटर बीमा पॉलिसी के लिए दो महीने का अतिरिक्त विस्तार ले सकते हैं ताकि वाहन को अनदेखी जोखिमों से बचाया जा सके और प्रीमियम राशि पर भी बचत होगी। लेड-अप कवर वैसे पॉलिसीधारकों के लिए समायोजित दरों और सुरक्षा की पेशकश करता है, जिनका वाहन विस्तारित अवधि के दौरान सड़क से दूर रहा। ये अनदेखे जोखिम भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इसमें भी नुकसान या क्षति की संभावना होती है। यह अक्सर उन लोगों के लिए मददगार होता है जिनके वाहन को व्यापक मरम्मत की जरूरत होती है या फिर वह वाहन को केवल वर्ष के कुछ हिस्सों में या बहुत विशिष्ट स्थितियों में चलाते हैं। इस प्रकार के बीमा में सामान्य मोटर बीमा पॉलिसी की तुलना में रियायती दरें शामिल हो सकती हैं।

महंगा हो सकता है नवीनीकरण
समय पर नवीनीकरण नहीं कराने से जुड़ी प्रमुख चिंताओं में से एक यह है कि आपको ज्यादा का भुगतान करना पड़ सकता है क्योंकि हर साल थर्ड पार्टी का प्रीमियम बदल जाता है। इस वजह से आपको ज्यादा प्रीमियम का भुगतान करना पड़ेगा। साथ ही नवीकरण न होने की वजह से भी अधिक प्रीमियम का भुगतान करना पड़ सकता है।

शून्य मूल्यह्रास का लाभ नहीं ले पाना
कुछ कंपनियां गैर एनसीबी (नो क्लेम बोनस) या गैर नवीकरण अवधि के मामले में शून्य मूल्यह्रास की पेशकश नहीं करती हैं। इसका मतलब यह है कि कार बीमा दावों के दौरान आपकी कार अपने सामान्य मूल्यह्रास से रहित होगी। वाहन की स्वाभाविक उम्र और टूट-फूट के कारण होने वाला मूल्यह्रास आपकी कार की लागत में कमी को जाहिर करता है। आपकी कार जितनी पुरानी होगी, उसका मूल्यह्रास उतना ही अधिक होगा।

जुर्माना आकर्षित करना 
सोचिए, क्या हो अगर किसी जरूरी काम के लिए आपको गाड़ी चलाने की जरूरत है और ऐसी स्थिति में बिना वैध बीमा के गाड़ी चलाना एक बड़ी समस्या हो सकती है। खासकर जब समय पहले से ही चुनौतीपूर्ण हो। ऐसे में मोटर अधिनियम, 2019 के मुताबिक आपको पहले उल्लंघन के लिए 2000 रुपये का जुर्माना देना होगा और फिर उसके बाद के उल्लंघन के लिए 4000 रुपये का। लाएबिलिटी ओनली पॉलिसी (थर्ड पार्टी बीमा) सभी वाहनों के लिए अनिवार्य है। इसलिए कम से कम लाएबिलिटी ओनली पॉलिसी की नवीकरण जरूर कराएं क्योंकि मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों पर गाड़ी चलाने के लिए यह जरूरी है।

समय पर एक मोटर बीमा नवीनीकरण आपको कई लाभ दे सकता है। इसलिए आप अपने और मोटर बीमा के बीच लॉकडाउन को न आने दें। बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) की सैंडबॉक्स श्रेणी के तहत शुरू की गई नई प्रकार की उपयोग-आधारित कार बीमा पॉलिसी एक अच्छा उदाहरण है जो वाहन मालिकों को पूरे वर्ष के बजाय उनके द्वारा चलाए गए किलोमीटर के लिए बीमा प्राप्त करने की अनुमति देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed