फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   What do yoy when you loss all money?

जब डूब जाएं सारे पैसे तब क्या करें?

Thu, 28 Apr 2016 05:43 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 28 Apr 2016 05:43 PM IST
सार

  • आप ऐसा नुकसान झेलने के बाद सही फैसला लें
  • सही मदद कर सकता है फाइनेंशिनल एडवाइजर

विज्ञापन
What do yoy when you loss all money?
न‌िवेशक

विस्तार

लोग अपने कमाए पैसों में से बचाते भी हैं। कुछ रिटायरमेंट के लिए, तो कुछ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और शादी के लिए। मगर जिंदगी में कई ऐसे मौके आते हैं जब अचानक कोई खर्च आ जाता है। इससे हमारी सारी प्लानिंग धरी की धरी रह जाती है।

विज्ञापन


अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया के रहने वाले जॉन डुलिन के परिवार के सामने ऐसी ही दिक्कत आ खड़ी हुई। उन्होंने रिटायरमेंट के लिए काफी पैसा जुटा लिया था। इमरजेंसी फंड के लिए भी पैसे जोड़ रखे थे। अचानक उन्हें अपने घर में हर जगह सीलन दिखने लगी। घर की लकड़ियां सड़ने लगीं। मकान की मरम्मत कराना जरूरी हो गया। इसका खर्च बैठता करीब 50 हजार डॉलर।
विज्ञापन


डुलिन बताते हैं कि उनकी बचत की सारी प्लानिंग धरी की धरी रह गई। ये इतनी बड़ी रकम थी कि उन्हें इमरजेंसी फंड से पैसे निकालने पड़े। इसके चलते उनकी रिटायरमेंट सेविंग्स पर भी असर पड़ा क्योंकि उन्हें अपने इमरजेंसी फंड में फिर से पैसे डालने पड़े। कुल मिलाकर डुलिन का बरसों का बचत प्लान अचानक पटरी से उतर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप ऐसा नुकसान झेलने के बाद सही फैसला लें

What do yoy when you loss all money?
न‌िवेशक

हमारी जिंदगी में कई ऐसे मौके आते हैं जब हम जिंदगी भर की बचत गँवा देते हैं। कभी बीमारी, तो कभी अचानक आया डुलिन परिवार जैसा खर्च। इसके अलावा शेयर बाजार की उठापटक भी कई बार हमारी बचत को साफ कर देती है। साल 2008 में अमरीका में आई मंदी से लोगों को तगड़ा झटका लगा था। शेयर बाजार की गिरावट से औसत अमरीकी कामगार की बचत में 24 फीसद की गिरावट देखी गई।

अमरीकी मां-बाप ने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए जो पैसे जोड़े थे, उसमें उन्हें 30 फीसद का नुकसान झेलना पड़ा था। इसी तरह आर्थिक संकट से ब्रिटेन में लोगों की दौलत में 815 अरब पाउंड की गिरावट देखी गई। यानी इस आर्थिक संकट से हर ब्रिटिश परिवार को 31 हजार पाउंड का झटका लगा था। उनके पेंशन फंड और घरों की कीमतों में गिरावट देखी गई थी। जानकार कहते हैं जब आपकी बचत अचानक साफ हो जाए, तो आप जो अगला कदम उठाते हैं वह बहुत अहम होता है। आपके पैसे कम हो जाते हैं। जिससे किसी खर्च से निपटने में आपको दिक्कत पेश आती है।

इसीलिए जरूरी है कि आप ऐसा नुकसान झेलने के बाद सही फैसला लें। जानकार इस बारे में कुछ मशविरे देते हैं। पहली जरूरत है कि आप सब्र और दूरंदेशी से काम लें। पैसे के नुकसान से तनाव बढ़ता है। ऐसे में आपको कुछ सख्त फैसलों की जरूरत होती है। ताकि आपकी बचत का सिलसिला जारी रहे और आप आने वाले वक्त के लिए खुद को तैयार कर सकें। ज्यादातर झटके अचानक लगते हैं। मगर इनसे निपटने के लिए आप कुछ कदम उठा सकते हैं। जानकार कहते हैं कि आपके पास तीन से छह महीने के खर्च के पैसे हमेशा होने चाहिए। इससे आपको आगे की प्लानिंग में बड़ी राहत मिलती है।

अगर आपको शेयर बाजार से झटका लगा है। तो वहां से तुरत-फुरत पैसे निकालने का फैसला सही नहीं होगा। आप ठहरकर, थोड़ा सोच-विचारकर फैसला लें क्योंकि गिरावट के बाद कई बार बाजार उठता भी है। कोई भी कदम उठाने से पहले आप अपने सलाहकार से बात करें। ऐसे मामलों में किसी तीसरे आदमी की राय काफी अहम होती है। वो फौरी नफे-नुकसान के बजाय दूर की सोचकर आपको राय देता है।

सही मदद कर सकता है फाइनेंशिनल एडवाइजर

What do yoy when you loss all money?
सलाहकार

कई बार आप हड़बड़ी में अपने ही कुछ संसाधनों के बारे में सोच नहीं पाते। ऐसे में फाइनेंशिनल एडवाइजर आपकी सही मदद कर सकता है। तुरंत के इन फैसलों के बाद आपको शेयर बाजार में अपने निवेश के तरीकों में बदलाव करना चाहिए।

यह कुछ वक्त के बाद भी किया जा सकता है। जैसे शेयर बाजार के ज्यादा जोखिम वाले माहौल से पैसे निकालकर आप कम जोखिम वाले में निवेश कर सकते हैं। जैसे डेट फंड या पेंशन फंड या फिर सरकारी बॉन्ड्स में निवेश किया जा सकता है। इन पर बाजार की गिरावट का असर कम पड़ता है। फाइनेंशियल प्लानर शैनन सिमंस कहती हैं कि अक्सर लोग गलती ये करते हैं कि बाजार की गिरावट से परेशान होकर मैदान छोड़ देते हैं पर ऐसा कभी नहीं करना चाहिए।

आपको अच्छे निवेश के रास्ते तलाशकर उसमें पैसे लगाने की कोशिश जारी रखनी चाहिए। वरना, आपको अपने पैसों पर अच्छा रिटर्न नहीं मिलेगा। आगे चलकर आपको पैसे की किल्लत भी झेलनी पड़ सकती है। सिमंस यह भी कहती हैं कि आप ऐसा प्लान बनाएं, जिस पर आसानी से अमल कर सकें। बड़े-बड़े लक्ष्य तय करके खुद पर दबाव बनाना भी ठीक नहीं। आखिर में सबसे जरूरी बात। कभी उम्मीद मत छोड़िए। कोशिश करते रहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed