फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Walmart said it is open to an IPO for Flipkart but there is no specific timeline

निवेश का मौका: फ्लिपकार्ट का IPO लाने के लिए तैयार है वॉलमार्ट, फिलहाल कोई समयसीमा तय नहीं

Thu, 10 Jun 2021 02:50 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 10 Jun 2021 02:50 PM IST
सार

वॉलमार्ट भारतीय ई-वाणिज्य इकाई फ्लिपकार्ट के लिए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने को तैयार है।

विज्ञापन
Walmart said it is open to an IPO for Flipkart but there is no specific timeline
आईपीओ - फोटो : pixabay

विस्तार

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे पैसे कमा सकते हैं। कंपनियां इस साल आईपीओ लाने के लिए कतार में खड़ी हैं। अमेरिका की खुदरा कंपनी वॉलमार्ट ने कहा कि अपनी भारतीय ई-वाणिज्य इकाई फ्लिपकार्ट के लिए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने को तैयार है लेकिन इसके लिए फिलहाल कोई स्पष्ट समयसीमा तय नहीं है। 

विज्ञापन


शेयर बिक्री को लेकर फिलहाल कोई समयसीमा नहीं
इस संदर्भ में वॉलमार्ट इंटरनेशनल की अध्यक्ष और सीईओ जुडिथ मैककेना ने 'डीबी एक्सेस ग्लोबल कंज्यूमर कॉन्फ्रेंस' में कहा कि फ्लिपकार्ट और भुगतान एप फोन-पे दोनों लगातार अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 'हमने जिस दिन से अधिग्रण या निवेश किया है उसी दिन हमने स्पष्ट किया है कि हम आईपीओ के लिए तैयार हैं।' हालांकि मैककेना ने कहा कि शेयर बिक्री को लेकर फिलहाल कोई समयसीमा नहीं है।
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि, 'अगर हम एक मजबूत कारोबार का निर्माण करते हैं और हम दीर्घकालिक तथा सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए उन चीजों को करना जारी रखते हैं जो हमें करने की आवश्यकता होती है, तो निश्चित रूप से एक संभावित रास्ता है जिस पर हम भविष्य में विचार करेंगे, लेकिन निश्चित रूप से उसके लिये (आईपीओ) फिलहाल कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लिपकार्ट में निवेश कर सकता है सॉफ्टबैंक: सूत्र
इससे पहले खबर आई थी कि जापान का सॉफ्टबैंक समूह फ्लिपकार्ट में 50-60 करोड़ डॉलर की पूंजी लगाने के लिए कंपनी से बातचीत कर रहा है। फ्लिपकार्ट ऑनलाइन खुदरा बाजार मंच चलाती है और इसका स्वामित्व अमेरिकी खुदरा कंपनी वॉलमार्ट के पास है। सॉफ्टबैंक तीन साल पहले फ्लिपकार्ट में अपने शेयर बेज कर निकल गया था। सूत्रों ने बताया कि फ्लिपकार्ट इस समय कई निवेशकों से बात कर रही है। इसमें सॉफ्टबैंक भी है।


सूत्रों ने कहा कि सॉफ्टबैंक समूह कंपनी में फिर 50 करोड़ से 60 करोड़ डॉलर के बीच निवेश कर सकता है। भारतीय रुपये के हिसाब से यह निवेश 3,652 करोड़ रुपये से 4,382 करोड़ रुपये के बीच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed