निवेश के मंत्र 11: वित्तीय लक्ष्य हासिल करने के लिए याद रखें क्रेडिट कार्ड से जुड़ी ये बातें
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अगर आप अपने वित्तीय लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए, तो चिंता की कोई बात नहीं। 2020 में आप अपनी सभी इच्छाएं पूरी कर सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आप बचत कर पाएंगे और अपने लक्ष्य हासिल करने में आपको मदद मिलेगी। हम अक्सर भविष्य के लिए पैसे बचाने की सोचते हैं, लेकिन कर नहीं पाते। ऐसे में अगर आप सोच समझकर खर्चा करेंगे, तो आप पैसे बचा पाएंगे। आज लगभग हर किसी के पास क्रेडिट कार्ड है। क्रेडिट कार्ड के अनेक फायदे तो हैं, लेकिन पूंजी बढ़ाने के लिए क्रेडिट कार्ड का कम इस्तेमाल करना ही आपके लिए फायदेमंद होगा। आइए जानते हैं कैसे।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अगर आप अपने वित्तीय लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए, तो चिंता की कोई बात नहीं। 2020 में आप अपनी सभी इच्छाएं पूरी कर सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आप बचत कर पाएंगे और अपने लक्ष्य हासिल करने में आपको मदद मिलेगी। हम अक्सर भविष्य के लिए पैसे बचाने की सोचते हैं, लेकिन कर नहीं पाते। ऐसे में अगर आप सोच समझकर खर्चा करेंगे, तो आप पैसे बचा पाएंगे। आज लगभग हर किसी के पास क्रेडिट कार्ड है। क्रेडिट कार्ड के अनेक फायदे तो हैं, लेकिन पूंजी बढ़ाने के लिए क्रेडिट कार्ड का कम इस्तेमाल करना ही आपके लिए फायदेमंद होगा। आइए जानते हैं कैसे।
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते वक्त ग्राहक यह महत्वपूर्ण बात भूल जातें हैं कि वह उनका पैसा नहीं है। क्रेडिट कार्ड के जरिए उधार में पैसा मिलता है, जिसे उनको ब्याज के साथ बैंक को लौटाना होता है। ऐसे में क्रेडिट कार्ड के जरिए कई ग्राहक फिजूल खर्ची के शिकार हो जाते हैं, जिसकी वजह से उनके लिए वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करना मुश्किल हो जाता है।
क्रेडिट कार्ड के जरिए फिजूल खर्ची का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि, एमआईटी की एक रिसर्च के अनुसार, लोग क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते वक्त अपनी क्षमता से 18 फीसदी ज्यादा खर्च करते हैं। अक्सर लोग ऐसी चीजें खरीद लेते हैं, जिनकी उन्हें आवश्यक्ता नहीं होती। हालांकि जब ग्राहक कैश लेकर बाजार जाते हैं, तो वह सोच समझकर खर्च करते हैं।
क्रेडिट कार्ड ग्राहक बचत कम करते हैं और स्वभाव से भी खर्चीले हो जाते हैं। अधिक खर्च के कारण क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट करने में ही उनके ज्यादातर पैसे खत्म हो जाते हैं। साथ ही अगर वे मिनिमम पेमेंट करते हैं, तो बकाया बिल पर पहले जीएसटी लगता है और कई बार सरचार्ज भी। इसलिए ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। देश के लोगों की भुगतान करने की क्षमता काफी अच्छी है। 92 फीसदी क्रेडिट कार्ड यूजर्स मिनिमम पेमेंट जरूर करते हैं। इसलिए उनकी देय राशि बढ़ जाती है। ट्रांस यूनियन कंपनी के सिबिल के साथ हुए एक सर्वे से यह बात सामने आई है।
अगर आपकी सैलरी का बड़ा हिस्सा क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट करने में ही जा रहा है तो यह ध्यान देने वाली बात है। अगर आप बड़ा निवेश और बड़ी पूंजी बनाना चाहते हैं तो आपकी क्रेडिट कार्ड से दूरी आपकी मदद कर सकती है।