फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Unions to press for 9.5% interest on PF deposits

PF पर मिल सकता है 9.5 फीसदी ब्याज

Wed, 08 Jan 2014 09:03 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Wed, 08 Jan 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
Unions to press for 9.5% interest on PF deposits

अगले सप्ताह कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के ट्रस्टियों की बैठक से पहले मजदूर संघों ने ब्याज दर बढ़ाने का दबाव बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


विभिन्न संघों ने कहा है कि वे चालू वित्त वर्ष के लिए कोष पर 9.5 फीसदी ब्याज की मांग करेंगे।

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के सचिव और ट्रस्टी बोर्ड के सदस्य डीएल सचदेव ने कहा कि वे वित्त वर्ष 2013-14 के लिए 9.5 फीसदी और वित्त वर्ष 2012-13 के लिए 8.5 फीसदी ब्याज की मांग करेंगे।


उन्होंने कहा कि पीएफ पर 8.5 फीसदी ब्याज वर्तमान में बैंकों में मिल रहे ब्याज से कम है और यह महंगाई दर के सापेक्ष भी नहीं है।

नवंबर में औद्योगिक मजदूरों के लिए खुदरा महंगाई दर 11.47 फीसदी थी। इसी दर पर केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता तय करती है।

पढ़ें, RBI ने दिया नए साल का तोहफा
विज्ञापन


वहीं, ईपीएफओ के अनुमान के मुताबिक ब्याज दर में आधा फीसदी की मामूली वृद्धि से 1220 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा, जिसे वहन करना संभव नहीं है।

हालांकि, ईपीएफओ के एक दूसरे ट्रस्टी और भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय सचिव विरजेश उपाध्याय ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में ब्याज दर साल 2012-2013 के 8.5 फीसदी से अधिक होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासनिक खर्चों में कमी और कार्य क्षमता बेहतर कर 8.5 फीसदी से अधिक ब्याज दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed