फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   uidai notifies virtual id instead of aadhaar number from july 1

अब नहीं याद रखना होगा 12 अंकों का आधार नंबर, UIDAI ने गोपनीयता बनाए रखने के लिए किया एक और उपाय

Sun, 01 Jul 2018 05:17 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Jul 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
uidai notifies virtual id instead of aadhaar number from july 1

अब 1 जुलाई से आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर भूलना होगा। आधार जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने इसके लिए 1 जुलाई से लागू करने के लिए नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है। 

विज्ञापन

 


नहीं देना होगा 12 अंकों का आधार नंबर
यूआईडीएआई ने ट्विटर पर अपनी पोस्ट में कहा, नई सुविधा आधार धारकों को बिना सत्यापन की प्रक्रिया में अपना असली 12 अंकों का आधार नंबर दिए बिना एक वीआईडी नंबर देने की इजाजत देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आपको डर है कि 12 अंकों का आधार नंबर देने से पर्सनल जानकारी लीक हो सकती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे मात्र आसान से तीन स्टेप्स को फॉलो करके अपना 16 अंकों वाला वर्चुअल आधार नंबर जेनरेट कर सकेंगे।  

क्या होगा फायदा

uidai notifies virtual id instead of aadhaar number from july 1

इस वर्चुअल नंबर को जेनरेट करने के बाद आपको अपना ओरिजनल आधार नंबर किसी भी थर्ड पार्टी को नहीं देना होगा। आप इस वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल बैंक अकाउंट खोलने, सरकारी सब्सिडी के लिए, तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए और नई इन्श्योरेंस पॉलिसी खरीदने के लिए कर सकते हैं।

फॉलो करें यह स्टेप्स
सबसे पहले आपको आधार की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर नीचे की तरफ आधार सर्विस टैब के अंदर वीआईडी जेनरेटर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा ओटीपी कोड
क्लिक करने के बाद आपको अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड फीड करना होगा और सेंड ओटीपी पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी कोड आएगा। 

आएंगे दो ऑप्शन
ओटीपी सबमिट करने के बाद आपके पास दो तरह के ऑप्शन आएंगे। पहला नई वीआईडी जेनरेट करने के लिए और दूसरा पहले से जेनरेट की गई वीआईडी को रिट्राइव करने के लिए। आप दोनों में से किसी भी ऑप्शन को क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वीआईडी कोड एसएमएस के जरिए पहुंच जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed