लॉन्च हुआ सिबिल एलर्ट्स, ग्राहकों को आसानी से मिलेगी स्कोर में होने वाले बदलावों की जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए ऋण संबंधी जानकारी प्रदान करने वाली प्रमुख भारतीय कंपनी, ट्रांसयूनियन सिबिल ने सिबिल एलर्ट्स लॉन्च कर दिया है। सिबिल एलर्ट्स, वास्तविक समय के आधार पर मिलने वाली ऐसी सूचनाएं हैं, जो ग्राहकों को उनके सिबिल स्कोर व रिपोर्ट में होने वाले प्रमुख परिवर्तनों के बारे में जानकारी प्रदान करती है।
उपभोक्ताओं को मिलेगी मदद
इस नई विशेषता से उपभोक्ताओं को उनके क्रेडिट प्रोफाइल के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी। सिबिल एलर्ट्स, सिबिल के विभिन्न सब्सक्रिप्शन प्लान्स की नवीनतम विशेषता है, जिसका उद्देश्य ऋण के प्रति उपभोक्तओं को जागरूक बनाना एवं इस हेतु तैयार करना है।
पहले लॉन्च हुआ था स्कोर सिम्यूलेटर
इस वर्ष कुछ समय पहले सिबिल ने स्कोर सिम्यूलेटर लॉन्च किया था। स्कोर सिम्यूलेटर एक ऐसा उपकरण है जिसकी मदद से ग्राहक ऋण-संबंधी विभिन्न परिदृश्यों (जैसे नया ऋण खाता खोलना या पुराना क्रेडिट कार्ड बंद कराना) में से किसी परिदृश्य का चुनाव कर सकते हैं और यह देख सकते हैं कि किस तरह से इन कार्यों से उनके भविष्य का सिबिल स्कोर प्रभावित हो सकता है।
हालांकि सिम्यूलेटर उपभोक्ता के मौजूदा सिबिल स्कोर पर आधारित है, लेकिन इस उपकरण के उपयोग से ग्राहक का स्कोर किसी भी रूप में प्रभावित नहीं होगा, बल्कि इससे उन्हें ऋण के बारे में सोच-विचार कर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
चुनिंदा सब्सक्रिप्शन प्लान्स के साथ उपलब्ध सुविधाएं
सिबिल अलर्ट्स और स्कोर सिम्यूलेटर दोनों ही सिबिल के चुनिंदा सब्सक्रिप्शन प्लान्स के साथ उपलब्ध हैं। ये नई खूबियां ग्राहक द्वारा लिये जाने वाले ऋण की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, जिनका उद्देश्य उपभोक्तओं के ऋण को प्रभावित करने वाली उपयोगी जानकारी प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है।
कंज्यूमर इंटरेक्टिव, ट्रांसयूनियन सिबिल की डाइरेक्ट-टू-कंज्यूमर डिविजन है। ट्रांसयूनियन सिबिल, ऋण संबंधी जानकारी प्रदान करने वाली सबसे बड़ी भारतीय कंपनी है जिनके पास उपभोक्ता संबंधी जानकारियों का देश का सबसे व्यापक संग्रह है। उनका उद्देश्य भारतीय उपभोक्ताओं को ऐसे अवसर उपलब्ध कराने एवं उनके बारे में जानकारी देने में सहायता करना है, जिनसे जीवन की गुणवत्ता उच्च हो। इस हेतु, यह संस्था उपभोक्ताओं को उनके ऋणों को प्रबंधित करने एवं उनमें वृद्धि हेतु साधन उपलब्ध कराती है।