{"_id":"f4edd666-6c9e-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"three-more-banks-loans-cheaper","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और बैंकों ने कर्ज किया सस्ता","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
तीन और बैंकों ने कर्ज किया सस्ता
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
आरबीआई द्वारा रेपो रेट और सीआरआर में कमी करने के बाद बैंकों द्वारा कर्ज सस्ता करने का दौर जारी है। शुक्रवार को देश के तीन प्रमुख सार्वजनिक बैंकों ने अपने कर्ज सस्ते कर दिए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया तीनों ने अपने बेस रेट में 0.25 फीसदी की कमी करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
बैंकों द्वारा कर्ज सस्ता करने से उनके फ्लोटिंग रेट पर कर्ज लेने वाले मौजूदा ग्राहकों की ईएमआई जहां 0.25 फीसदी तक कम हो जाएगी। वहीं नए ग्राहकों के लिए भी कर्ज सस्ता हो जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने बेस रेट को 0.25 फीसदी से घटाकर 10.25 फीसदी और प्रधान ब्याज दर (बीपीएलआर) को भी 0.25 फीसदी घटाकर 14.50 फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन
बैंक की नई दरें नौ फरवरी 2013 से लागू होंगी। शुक्रवार को ही सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपना बेस रेट 0.25 फीसदी से घटाकर 10.25 फीसदी और बैंक ऑफ इंडिया ने भी इसी अनुपात में बेस रेट घटाकर 10.25 फीसदी कर दिया है। इसके पहले, एसबीआई व पीएनबी ने भी कर्ज सस्ता किया है।
विज्ञापन