फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   these planning save income tax

ये प्लानिंग भी दिलाती हैं इनकम टैक्स में छूट

Mon, 22 Apr 2013 08:34 AM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क Updated Mon, 22 Apr 2013 08:34 AM IST
विज्ञापन
these planning save income tax

टैक्स प्लानिंग में निवेश का नजरिया स्पष्ट रखना चाहिए। टैक्स प्लानिंग केवल आयकर बचाने के लिए ही नहीं होती है, बल्कि सभी तरह के निवेश पर रिटर्न भी मिलता है।

विज्ञापन


अलग-अलग तरह के निवेश पर रिटर्न का समय और पैटर्न अलग-अलग होता है। इसलिए, टैक्स प्लानिंग करते समय अपनी उम्र और जरूरतों के हिसाब से अपने लिए बेहतर निवेश का विकल्प चुनना चाहिए।
विज्ञापन


हेल्थ इंश्योरेंस पर लीजिए कर छूट

टैक्स बचत की जब बात चलती है, तो सबसे पहले जिक्र आता है आयकर अधिनियम की धारा धारा 80 सी का, पर आयकर कानून में इसके अलावा भी कई धाराएं हैं, जो कर बचाने में खासी मददगार साबित होती हैं। इनमें सबसे पहले जिक्र किया जा सकता है धारा 80 डी का।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत स्वास्थ्य बीमा (हेल्थ इंश्योरेंस) के लिए अदा किए गए प्रीमियम पर सालाना 15 हजार रुपये तक की कर कटौती पाई जा सकती है। यही नहीं, अभिभावकों का हेल्थ इंश्योरेंस कराकर उसके प्रीमियम पर भी धारा 80 डी के तहत सालाना 15 हजार रुपये तक की कर छूट पाई जा सकती है।

अभिभावकों के वरिष्ठ नागरिक (सीनियर सिटीजन) होने पर छूट की सीमा पांच हजार रुपये अधिक, यानी 20 हजार रुपये है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह दोनों ही छूटें प्रिवेंटिव चेकअप के लिए मिलने वाली अधिकतम 5 हजार रुपये की छूट को शामिल करते हुए हैं।

विकलांग संबंधी के इलाज खर्च पर छूट

धारा 80 डीडी के तहत 40 फीसदी या उससे अधिक शारीरिक अक्षमता वाले जीवन साथी, अभिभावक, बच्चों व भाई-बहन के इलाज या बीमे पर सालाना 50 हजार रुपये तक की कर छूट हासिल की जा सकती है। संबंधियों की विकलांगता 80 फीसदी या उससे अधिक होने पर छूट की सीमा एक लाख रुपये तक है।

गंभीर बीमारी के इलाज खर्च पर छूट

धारा 80 डीडीबी के तहत कुछ चुनिंदा गंभीर बीमारियों या शारीरिक परेशानियों (स्पेसीफाइड क्रिटिकल एलिमेंट्स) के इलाज के लिए वास्तव में खर्च की गई रकम (एक्चुअल अमाउंट पेड) पर 40 हजार रुपये तक की कर छूट का दावा किया जा सकता है।

सीनियर सिटीजन के मामले में यह सीमा 60 हजार रुपये तक है। यह छूट खुद के अलावा अपने आश्रितों के इलाज खर्च पर भी हासिल की जा सकती है।

एजुकेशन लोन के ब्याज पर छूट
धारा 80 ई के तहत देश-विदेश में उच्च शिक्षा के लिए किसी वित्तीय संस्थान या स्वीकृत चैरिटेबल संस्थान से लिए गए एजुकेशन लोन के ब्याज की अदायगी पर कर छूट पाई जा सकती है। यह छूट लोन का पुनर्भुगतान शुरू करने के आठ साल तक हासिल की जा सकती है।

दान देकर भी बचाएं टैक्स
धारा 80 जी के तहत नेशनल डिफेंस फंड, प्रधानमंत्री राहत कोष व धारा में वर्णित कुछ और राहत कोषों में धन देने पर दी गई राशि पर शत-प्रतिशत कर छूट हासिल की जा सकती है। इसके अलावा धारा 80 जी में वर्णित कुछ अन्य कोषों में दान देने पर भी 50 फीसदी तक करछूट प्राप्त की जा सकती है।


मकान के किराये पर कर छूट

धारा 80 जीजी के तहत एचआरए न पाने वाले करदाता मकान के किराये के भुगतान पर आयकर में छूट हासिल कर सकते हैं। इस पर तीन तरह की सीमाएं लागू होती हैं। एक तो, किराये की राशि में करदाता की कुल आय की 10 फीसदी राशि को घटाकर आने वाली राशि के बराबर करछूट ली जा सकती है अथवा दो हजार रुपये प्रति माह या कुल आय के 25 फीसदी के बराबर छूट हासिल की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed