इन बैंकों की एफडी में निवेश करने से मिलेगा 9% का रिटर्न, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी टैक्स में छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप किसी भी बैंक में एफडी करने की सोच रहे हैं तो इस वक्त सबसे बढ़िया मौका है। हाल ही में शुरू हुए कई स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे ज्यादा बैंक एफडी पर ब्याज दे रहें है। इससे पहले से जमे जमाए बड़े बैंकों को काफी कड़ी टक्कर मिल रही है।
वहीं गैर बैकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) भी इस दौड़ में आगे हैं। हम आपको चार्ट के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि बैंकों, स्मॉल फाइनेंस बैंकों और एनबीएफसी कंपनियों में एफडी के लिए कितना ब्याज मिल रहा है।
स्मॉल फाइनेंस बैंक
बैंक का नाम समय ब्याज दर
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक 24 महीने से 36 महीना 9.00 फीसदी
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 365 दिन से 727 दिन 8.75 फीसदी
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक दो साल से 3 साल तक 8.75 फीसदी
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 456 दिन से दो साल से कम 8.50 फीसदी
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 735 दिन 8.50 फीसदी
देश के प्रमुख बैंकों में मिलने वाला ब्याज
बैंक का नाम समय ब्याज दर
एक्सिस बैंक 1 साल से 14 महीने से कम 7.10 फीसदी
आईसीआईसीआई बैंक 2 साल से 10 साल तक 7.00 फीसदी
एचडीएफसी बैंक 1 साल 17 दिन से 5 साल तक 7.00 फीसदी
पंजाब नेशनल बैंक 1 साल से ज्यादा 3 साल से कम 6.75 फीसदी
भारतीय स्टेट बैंक 5 साल से 10 साल तक 6.75 फीसदी
एनबीएफसी बैंकों में ब्याज दर
बैंक का नाम समय ब्याज दर
महिंद्रा फाइनेंस 33 से 40 महीने तक 8.75 फीसदी
डीएचएफएल 40 से 60 महीने तक 8.50 फीसदी
ICICI होम फाइनेंस 15 महीने 7.85 फीसदी