फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   these 3 banks gives diwali gift to their customers on dussehra

दशहरे से पहले इन 3 बड़े बैंकों ने दिया दिवाली गिफ्ट, सस्ती होगी ईएमआई

Fri, 29 Sep 2017 12:40 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Fri, 29 Sep 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
these 3 banks gives diwali gift to their customers on dussehra
एसबीआई
दशहरे से पहले देश के तीन प्रमुख बैंकों ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिवाली गिफ्ट दे दिया है। अगले महीने से आपकी ईएमआई सस्ती हो जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इन बैंकों ने अपने बेस रेट में कमी कर दी है, जिसका असर आपके लोन पर पड़ने की उम्मीद है। यह फैसला रिजर्व बैंक की अगले हफ्ते होने वाली मॉनेटरी पॉलिसी की घोषणा करने से पहले आया है। 
विज्ञापन


SBI ने की बेस रेट में कटौती 
देश के सबसे बड़े बैंक में शुमार एसबीआई ने अपने बेस रेट में 0.05 फीसदी की कटौती कर दी है। 1 अक्टूबर से प्रभावी इन रेट से एसबीआई के उन ग्राहकों को फायदा मिलेगा, जिन्होने बेस रेट पर अपना होम, एजूकेशन या फिर कार लोन लिया हुआ है। बैंक का नया बेस रेट 8.95 फीसदी हो गया है। 
विज्ञापन


पढ़ें- दिवाली से पहले मिल सकता है सस्ते कर्ज का गिफ्ट, RBI पर सरकार ने बनाया रेपो रेट में कटौती का दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा, आंध्रा बैंक ने घटाया बेस रेट
एसबीआई के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा और आंध्रा बैंक ने भी अपने बेस रेट में कटौती करने का ऐलान किया है। आंध्रा बैंक का बेस रेट 9.70 फीसदी से घटकर 9.55 हो गया है। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने बेस रेट में 9.50 फीसदी से 9.15 फीसदी कर दिया है।

ध्यान दें कि बैंकों ने अपने बेस रेट में कटौती की है न कि एमसीएलआर रेट में। एमसीएलआर रेट अप्रैल 2016 से लोन लेने वालों पर लागू है, जबकि बेस रेट इससे पहले से चल रहे लोन पर लागू होता है। हालांकि काफी लोगों ने अपने लोन को एमसीएलआर पर स्विच करा लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed