फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   taxpayers have to pay tax even after death know the rule to file income tax return for dead taxpayer

मृत्यु के बाद भी करदाताओं को भरना होता है टैक्स, जानिए क्या है नियम

Sat, 24 Oct 2020 09:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 24 Oct 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
taxpayers have to pay tax even after death know the rule to file income tax return for dead taxpayer
मृत्यु के बाद भी करदाताओं को भरना होता है टैक्स - फोटो : pixabay

वैसे तो इनकम टैक्स विभाग के सभी नियम स्पष्ट हैं, लेकिन इस बीच कई ऐसे नियम भी हैं, जिनके बारे में आयकरदाताओं को पता नहीं होता। कोरोना काल में अब तक देश में एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। आमतौर पर हम सोचते हैं कि मृत्यु के बाद हनें आयकर रिटर्न नहीं भरना होता। लेकिन ऐसा नहीं है। 

विज्ञापन


कानून के अनुसार, हर उस व्यक्ति के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करना अनिवार्य है, जिसकी आमदनी संबंधित वित्त वर्ष में टैक्सेबल लिमिट में आती हो, चाहे उसकी मृत्यु भी क्यों ना हो गई हो। आइए जानते हैं इस नियम से जुड़ी जरूरी जानकारी। 
विज्ञापन


आपकी मृत्यु के बाद कौन भरेगा आयकर?
आयकर कानून 1961 की धारा 159 के तहत अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उसके कानूनी उत्तराधिकारी को कर का भुगतान करना होता है। इसलिए अगर आप कानूनी उत्तराधिकारी हैं, तो आपको सबसे पहले आयकर विभाग से संपर्क कर खुद को मृतक के कानूनी प्रतिनिधि के रूप में पंजीकृत कराना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वसीयत न होने पर कौन होगा उत्तराधिकारी?
वहीं, अगर करदाता की वसीयत नहीं है, तो भारतीय उत्तराधिकारी नियम के अनुसार, जो व्यक्ति मृतक की संपत्ति हासिल करेगा, उसके आयकर संबंधी दायित्वों का भी उसे ही पालन करना होगा। 

कैसे होगी आय की गणना?
इस बीच एक अहम सवाल ये खड़ा होता है कि मृतक की आय की गणना कैसे होगी क्योंकि इसी के आधार पर उत्तराधिकारी को आयकर भरना होगा। नियम के अनुसार, वित्त वर्ष की शुरुआत से मृत्यु होने तक अर्जित आय को मृतक की आय माना जाता है। मृतक से विरासत में मिली संपत्ति से अर्जित आय को आयकर योग्य माना जाता है। 


उत्तराधिकारी की क्या है जिम्मेदारी?
उत्तराधिकारी को मृतककी जिम्मेदारी लेनी होती है और उसका रिटर्न दाखिल कर आयकर भरना होता है। मालूम हो कि अगर मृत्यु से पहले कोई नोटिस जारी होता है, तो उसकी जिम्मेदारी भी उत्तराधिकारी की ही होगी। उसकी कार्रवाई मृत्यु की तारीख से वारिस के खिलाफ जारी रह सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed