फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   tata housing launches new scheme for home loan, lowers rate to 3.99 percent

घर खरीदने वालों के लिए मिल रहा है 3.99 फीसदी पर होम लोन, ये कंपनी दे रही है ऑफर

Sun, 12 Nov 2017 10:42 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Sun, 12 Nov 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
tata housing launches new scheme for home loan, lowers rate to 3.99 percent
अगर आप होम लेने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं, तो फिर आपको ज्यादा ब्याज नहीं देना होगा लेकिन इसके लिए एक शर्त को पूरा करना पड़ेगा। अब आप इसे 3.99 फीसदी की दर पर ले सकते हैं। देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार टाटा ग्रुप की रियल एस्टेट फर्म टाटा हाउसिंग ने इस तरह की स्कीम को लॉन्च किया है। 
विज्ञापन


पूरी करनी होगी ये शर्त 
टाटा हाउसिंग ने कहा है कि इस इंटेरेस्ट रेट पर लोन केवल उन लोगों को मिलेगा, जो ग्रुप के 11 प्रोजेक्ट में निवेश करेगा। टाटा हाउसिंग ने इंडियाबुल्स के साथ मिलकर के यह पार्टनरशिप की है। दोनों कंपनियों ने इस स्कीम को मोनेटाइज इंडिया का नाम दिया है। केवल पांच साल के लिए इस स्कीम के तहत 3.99 फीसदी रेट पर इंटरेस्ट दिया जाएगा। 
विज्ञापन


पढ़ें- SBI ने सस्ता किया होम लोन, 0.05 प्रतिशत कम किये रेट
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्लाई करने के लिए एक महीने का समय
टाटा हाउसिंग ने कहा कि इस स्कीम का लाभ केवल सीमित समय के लिए मिलेगा। यह स्कीम केवल एक महीने के लिए ही मान्य है। 11 नवंबर से लेकर के 12 दिसंबर तक चलेगी। टाटा हाउसिंग के यह प्रोजेक्ट केवल 7 शहरों मे चल रहे हैं। अभी देश भर में होम लोन की सबसे कम ब्याज दर 8.5 है। 

जीएसटी और रेरा ने बिगाड़ा हुआ है बिजनेस

tata housing launches new scheme for home loan, lowers rate to 3.99 percent

रियल एस्टेट सेक्टर पिछले एक साल से मंदी के दौर से गुजर रहा है। पहले नोटबंदी, फिर रेरा एक्ट और इसके बाद लागू हुए जीएसटी के कारण फ्लैट न के बराबर बिक रहे हैं। फिलहाल होम लोन रेट और प्रॉपर्टी के दाम कम होने के बावजूद भी इसका फायदा नहीं मिलेगा।

प्रॉपर्टी कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक नोटबंदी के बाद दिल्ली-एनसीआर और कोलकाता को छोड़कर के देश के आठ प्रमुख रियल इस्टेट मार्केट में प्रॉपर्टी के दाम काफी गिर गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में 2014 से रेट काफी गिर गए हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी भी बिल्डर्स अपने पुराने प्रोजेक्ट ही पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

इस वजह से कई बिल्डर नई-नई स्कीम लेकर के आ रहे हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा उनके प्रोजेक्ट में निवेश करें, जिससे कैश का इनफ्लो बना रहे। हालांकि अभी भी प्रोजेक्ट्स को लेकर के लोगों में नोटबंदी के बाद से वो उत्साह नहीं दिख रहा है, जितना पहले था। जीएसटी के बाद सरकार ने पहले से बन रहे और नए प्रोजेक्ट्स पर 12 फीसदी जीएसटी लगा दिया है।

रेरा के लागू होने के बाद से बिल्डरों पर भी पुराने लंबित प्रोजेक्ट्स को पूरा करने का दबाव काफी बढ़ गया है। लेकिन अभी भी कई बिल्डरों के पास इतना पैसा नहीं है कि वो प्रोजेक्ट को पूरा कर सकें। 

दो-तीन साल में आएगी बहार
रिपोर्ट के मुताबिक, अभी दिल्ली एनसीआर में अकेले 1.8 लाख फ्लैट बिना बिके पड़े हुए हैं। बिल्डरों को एक फ्लैट बेचने में 8 साल से ज्यादा का समय लग रहा है। इसके अभी हाल-फिलहाल अच्छा होने की उम्मीद नहीं है और 2-3 साल का वक्त और लगेगा। 

इन शहरों में अभी भी बढ़ रहे हैं प्रॉपर्टी के दाम
रिपोर्ट के मुताबिक देश के ऐसे शहर हैं, जहां पर प्रॉपर्टी के दाम तेजी से बढ़ गए  हैं। इन शहरों में हैदराबाद, मुंबई, बंगलुरू, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे शामिल हैं। अकेले हैदराबाद में जहां 2014 में रेट 3390 था, वो 2017 के पहले छह महीनों में 3710 पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed