फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   SBI home loan Rate reduced by 0.05 percent

SBI ने सस्ता किया होम लोन, 0.05 प्रतिशत कम किये रेट

Fri, 03 Nov 2017 03:13 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Fri, 03 Nov 2017 03:13 AM IST
विज्ञापन
SBI home loan Rate reduced by 0.05 percent
प्रतीकात्मक तस्वीर (होम लोन)

सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बृहस्पतिवार को होम लोन की दर 0.05 फीसदी घटाकर 8.30 फीसदी कर दी, जो बैंकिंग उद्योग में सबसे कम है। बैंक ने ऑटो लोन की दरों में भी कटौती की है। ऑटो लोन को 0.05 फीसदी घटाकर 8.70 फीसदी कर दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें:  बैंक खाता धारकों के लिए जरूरी खबर, नहीं पढ़ी तो फिर पछताएंगे...
विज्ञापन


एसबीआई द्वारा खुदरा ऋण की दरों में कटौती से अन्य बैंक भी अपने ऋण की दरों में कटौती कर सकते हैं। एसबीआई ने एक बयान में कहा कि इस कटौती के साथ ही एसबीआई बाजार में सबसे कम दर पर होम लोन दे रहा है। नई दरें एक नवंबर से ही प्रभावी हो जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋण दरों में यह कमी दो दिन पहले एमसीएलआर में कटौती और 10 महीनों के अंतराल के बाद हुई है। बैंक ने दर में अंतिम कटौती एक जनवरी को की थी।  ऋण दर में कटौती पर एसबीआई के प्रबंध निदेशक (खुदरा बैकिंग) पीके गुप्ता ने कहा कि दरों में इस कटौती के साथ ही हम खुदरा ऋण के क्षेत्र में अपने उत्पादों पर सबसे कम दर पर ऋण मुहैया करा रहे हैं।

पढ़ें:  दिसंबर में सस्ती हो सकती है आपके लोन की EMI, आरबीआई घटा सकता है रेपो रेट

कस्टमर एक्सपीरियंस बढ़ाने के लिए कम ऋण दर के साथ विस्तृत वितरण नेटवर्क एवं डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किसी भी खुदरा ऋण ग्राहक के लिए शानदार पैकेज है। 

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलेगा लाभ

SBI home loan Rate reduced by 0.05 percent
एसबीआई

सभी पात्र वेतनभोगी ग्राहकों के लिए 30 लाख तक के ऋण के लिए प्रभावी ऋण दर सालाना 8.30 फीसदी होगी। अन्य सभी ऋण में पांच आधार अंक (0.05 फीसदी) की कटौती की गई है।  बयान के मुताबिक, पात्र होम लोन ग्राहक 8.30 फीसदी ऋण दर के अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.67 लाख रुपये तक ब्याज सब्सिडी का फायदा भी उठा सकते हैं।

कार लोन की दर में भी कटौती
कार लोन के ग्राहकों के लिए ब्याज दर 8.70 फीसदी-9.20 फीसदी है, जबकि पहले यह 8.75 फीसदी-9.25 फीसदी थी। सटीक दर लोन की मात्रा तथा व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed