फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Taking personal loan for the first time keep five things in mind

काम की खबर: पहली बार ले रहे पर्सनल लोन तो पांच बातों का रखें ध्यान

Mon, 17 Jan 2022 07:00 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 17 Jan 2022 07:00 AM IST
सार

पर्सनल लोन की जरूरत घर के रेनोवेशन के लिए पड़ सकती है या फिर अचानक इलाज खर्च के लिए वित्तीय संकट के दौरान उस समय यह काफी बेहतर विकल्प बन जाता है।

विज्ञापन
Taking personal loan for the first time keep five things in mind
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों ने पर्सनल लोन की ब्याज दरों में बदलाव किया है । पर्सनल लोन लेना आसान होता है क्योंकि इसमें गोल्ड और होम लोन की तरह कोई कोलैटेरल या सिक्योरिटी नहीं जमा करना पड़ती है। इसके अलावा अन्य लोन की तुलना में पर्सनल लोन का इस्तेमाल किसी भी उद्देश्य के लिए किया जा सकता है। 

विज्ञापन


पर्सनल लोन की जरूरत घर के रेनोवेशन के लिए पड़ सकती है या फिर अचानक इलाज खर्च के लिए वित्तीय संकट के दौरान उस समय यह काफी बेहतर विकल्प बन जाता है, जब आपके पास न तो कोलेटेरल और न ही गिरवी रखने के लिए कोई वस्तु ऐसे में अगर आप पहली बार पर्सनल लोन लेने जा रहे हैं तो इन पांच बातों का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन


उतना ही कर्ज लें, जितना चुका पाएं 
उधार चुकाने की क्षमता के आधार पर बैंक प्री-अप्रूव्ड लोन भी देते हैं। इसमें कम दस्तावेज की जरूरत पड़ती है, इसलिए यह आकर्षक दिखता है। हालांकि, केवल इसी आधार पर ज्यादा पर्सनल लोन न लें उतना ही कर्ज लें, जिसका भुगतान आसानी से कर सकें। लोन राशि का फैसला करते समय ईएमआई पर विचार कर लें ताकि यह वित्तीय लक्ष्यों में बाधा न बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भुगतान अवधि का रखें ध्यान 
भुगतान अवधि का भी ध्यान रखें। अगर आप कर्ज भुगतान की अवधि लंबी रखते हैं तो इस स्थिति में ईएमआई भले ही कम होगी, लेकिन ब्याज ज्यादा होगा अगर भुगतान अवधि कम रखते हैं तो ईएमआई ज्यादा होगी, लेकिन ब्याज कम होगा। 

न्यूनतम ब्याज दर चुनें 
अन्य लोन के मुकाबले पर्सनल लोन की दर ज्यादा होती है क्योंकि इस पर जोखिम ज्यादा रहता है। इसकी दर 9 फीसदी से 24 फीसदी है। ब्याज दर जितनी ज्यादा होगी, तनी ही अधिक ईएमआई चुकानी होगा। इसलिए वहीं से पर्सनल लोन लें, जिसकी ब्याज दर सबसे कम हो।

इन शर्तों को भी जानें 
आमतौर पर 21 से 65 साल के लोग पर्सनल लोन ले सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम मासिक आय (नेट) 15,000 से 30,000 रुपये के बीच होनी चाहिए। उधारकर्ता का न्यूनतम काम का अनुभव मौजूदा नौकरी में एक साल या कुल मिलाकर दो साल होना चाहिए।  आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होने पर सस्ता व आसानी से कर्ज मिल जाएगा।  नौकरीपेशा और स्व रोजगार करने वाले लोगों के लिए अलग होती है ब्याज दर।


समय पर भुगतान करें वर्ना भविष्य में होगी दिक्कत 
किसी भी प्रकार के लोन और खासतौर पर पर्सनल लोन का भुगतान समय पर करें। ऐसा नहीं करने पर न सिर्फ आपका क्रेडिट स्कोर खराब होगा बल्कि भविष्य में कर्ज लेने की क्षमता प्रभावित होगी लोन जरूरतों को अपनी भुगतान क्षमता से कम रखें। ईएमआई देते समय वित्तीय बोझ नहीं बढ़ेगा। आदिल शेट्टी, सीईओ, बैंकबाजार 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed