फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   take risk to become CEO of company at early age

इस तरह 14 सालों में बन सकते हैं किसी कंपनी के सीईओ, मिलेगी अपार सफलता

Thu, 10 Oct 2019 12:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 10 Oct 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
take risk to become CEO of company at early age
प्रतीकात्मक तस्वीर

अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर कोई कड़ी मेहनत करता है। लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिल पाती है। समझदारी से काम करना और अपने लक्ष्य के लिए हर संभव प्रयास करना आपके लिए सहायक होगा। बिजनेस जगत की बात करें, तो इसमें सफलता को जोखिम लेने की क्षमता से जोड़ा जाता है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक एक्जीक्यूटिव को पहली नौकरी से सीईओ बनने में औसतन 24 साल लगते हैं। लेकिन जोखिम लेने वाला एक्जीक्यूटिव 14 सालों में ही सीईओ का पद हासिल कर सकता है।

विज्ञापन

14 साल में बन सकते हैं सीईओ

सीईओ जिनोम प्रोजेक्ट में 10 साल तक की स्टडी की गई है, जिससे यह निष्कर्ष निकला है कि जोखिम लेने वाला एक्जीक्यूटिव 14 साल में ही कंपनी का सीईओ बन सकता है। बता दें कि 17,000 एक्जिक्यूटिव के सर्वे से यह बात सामने आई है। सर्वे में 2,000 सीईओ भी शामिल थे। 

विज्ञापन


जोखिम को अच्छे से मैनेज करना सीईओ की सबसे बड़ी खासियत होती है। जोखिम लेने से एक्जीक्यूटिव को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। जोखिम से कर्मचारी एक नई पहल कर सकते हैं और सही कदम उठाकर साबित कर सकते हैं कि वो कितने काबिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टडी में रिस्क की श्रेणी में दिवालिएपन जैसी स्थिति में संभालना और ऐसे बिजनेस की कमान संभालना है जो अच्छा नहीं चल रहा है। अगर कोई एक्जीक्यूटिव छोटे कारोबार को या कम मुनाफे वाले कारोबार को अपनी समझदारी से बढ़ा देता है, तो यह उसके लिए बहुत अच्चा अवसर साबित हो सकता है। 

हालांकि अगर आप उम्मीदों पर नहीं खरे उतरे, तो इससे आपकी नौकरी जा भी सकती है। छोटी कंपनियों की जिम्मेदारी संभालकर बड़े फैसले लेना और कंपनी को ऊंचाइयों तक पहुंचाना किसी एक्जीक्यूटिव के लिए सुनहरे अवसर की तरह होगा। 

महिलाओं के लिए जोखिम लेना ज्यादा अहम

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के लिए जोखिम उठाने की क्षमता और भी अहम हो जाती है। रिसर्च के अनुसार, 85 वरिष्ठ महिला एक्जीक्यूटिव ने सफलता के लिए जोखिम लेने की क्षमता को बेहद अहम माना है। जब महिलाएं खुद को उस काम के लिए तैयार नहीं समझतीं, तब जोखिम लेना और उस पर विजय प्राप्त करना और भी अहम हो जाता है। 



स्टडी से यह बात सामने आई है कि महिलाएं किसी भी नए पद को संभालने से पहले खुद को पूरी तरह तैयार करना चाहती हैं। हालांकि, यह संभव नहीं है। कईं बार ऐसा होता है कि महिलाएं पूरी तरह से तैयार नहीं होतीं और नया पद या कोई नई भूमिका संभाल लेती हैं और जिम्मेदारी के हिसाब से जरूरी स्किल भी डेवलप कर लेती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed