फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Take home loans at affordable rates during festive season

त्योहारों के मौसम में सस्ती दरों पर लें होम लोन

Wed, 24 Oct 2012 06:25 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Oct 2012 06:25 PM IST
विज्ञापन
Take home loans at affordable rates during festive season

त्योहारों के मौके पर देश के प्रमुख बैंक न केवल इस समय सस्ती ब्याज दरों पर होम लोन दे रहे हैं, बल्कि आपको प्रोसेसिंग फीस आदि में भी छूट दे रहे हैं। ऐसे में पिछले एक साल में होम लोन की ब्याज दरें इस समय सबसे कम हैं। इसे देखते हुए यदि आप होम लोन लेना चाहते हैं तो यह बेहतरीन मौका है। इसके अलावा, कॉम्बो ऑफर के रूप में भी बैंक ब्याज में छूट का मौका दे रहे हैं।

विज्ञापन


देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक इस समय 30 लाख रुपये तक के होम लोन पर 10 फीसदी ब्याज और उससे ज्यादा के होम लोन 10.15 फीसदी की ब्याज पर कर्ज दे रहा है। बैंक इसके अलावा त्योहारी अवसर होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस में भी 50 फीसदी की छूट दे रहा है।
विज्ञापन


इसी तरह, निजी क्षेत्र का प्रमुख बैंक आईसीआईसीआई बैंक 30 लाख रुपये से कम के होम लोन पर 10.25 फीसदी ब्याज और 30 लाख रुपये से लेकर तीन करोड़ रुपये तक के होम लोन पर 10.50 फीसदी ब्याज ले रहा है। बैंक फिक्सड रेट वाली स्कीम पर एक साल और दो साल के फिक्सड रेट के होम लोन स्कीम पर 10.25 और 10.50 फीसदी ब्याज ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, तीन साल के फिक्सड रेट के होम लोन पर 30 लाख रुपये से कम पर 10.50 फीसदी और 30 लाख रुपये से लेकर तीन करोड़ रुपये तक के लोन पर 10.75 फीसदी ब्याज ले रहा है। बैंक यह ब्याज दरें त्योहारी योजना के तहत दे रहा है। जो कि योजना के शुरू होने के बाद से लेकर 31 दिसंबर 2012 तक के स्वीकृत आवेदनों पर लागू होगा।

पंजाब नेशनल बैंक भी इसी तरह 75 लाख रुपये तक के होम लोन पर 10.50 फीसदी ब्याज ले रहा है। बैंक ने इसके अलावा 30 नवंबर 2012 तक त्योहारी स्कीम के तहत प्रोसेसिंग फीस माफ कर दिया है। यानी, आपको कर्ज लेते वक्त किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी।


निजी क्षेत्र की प्रमुख हाउसिंग फाइनेंस कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (एचडीएफसी) एक अक्तूबर से एडजेस्टबल रेट पर 30 लाख रुपये तक के होम लोन पर 10.25 फीसदी से लेकर 10.75 फीसदी और 30 लाख रुपये से ज्यादा के लोन पर 10.50-11.50 फीसदी की ब्याज दर पर कर्ज दे रहा है। बैंक इस स्कीम के तहत ब्याज दरें बढ़ने पर भी ईएमआई नहीं बढ़ने का विकल्प दे रहा है। इसी तरह फिक्स्ड रेट पर 10.75 फीसदी से लेकर 11.25 फीसदी की ब्याज दर पर कर्ज दे रहा है।

कुछ प्रमुख बैंकों की मौजूदा दरें
बैंक............................ब्याज दर (30 लाख रुपये से कम)
एसबीआई....................10
आईसीआईसीआई...........10.25
पीएनबी.......................10.50
एचडीएफसी..................10.25
ओबीसी........................10.65

नोट--एचडीएफसी फाइनेंस कंपनी की एडजेस्टेबल रेट के आधार पर ब्याज दर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed