फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   suggest name for 3 insurance policies names to IRDAI and win 30000 cash prize

इरडा को बताओ तीन योजनाओं के नाम और जीतो 30,000 रुपये का इनाम, 10 जुलाई तक का समय

Mon, 29 Jun 2020 11:43 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 29 Jun 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
suggest name for 3 insurance policies names to IRDAI and win 30000 cash prize
पैसे - फोटो : pixabay

भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) आपको 30,000 रुपये जीतने का मौका दे रहा है। इसके लिए आपको इरडा को तीन बीमा पॉलिसी के नाम सुझाने होंगे। अगर आपके द्वारा दिए गए नाम उपयुक्त होते हैं और वे मंजूर किए जाते हैं, तो आपको इनाम के रूप में 10-10 हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन


इरडा ने कहा कि ये नाम ऐसे होने चाहिए, जिनसे पता चल जाए कि संबंधित नाम वाले उत्पाद किस वर्ग के लिए हैं। इरडा ने 'मानक अग्नि-कांड व विशेष आपदा' श्रेणी में आवास तथा छोटे व्यवसायों पर केंद्रित मानक उत्पादों के नामकरण के सुझाव आमंत्रित किए हैं। 
विज्ञापन


इन बातों का रखना होगा ध्यान
इस संदर्भ में इरडा ने कहा है कि नाम ऐसे होने चाहिए जिनसे संबंधित उत्पादों का प्रायोजन पूरी तरह से स्पष्ट हो जाए। संबंधित उत्पाद का प्रायोजन आवासीय इकाइयों और छोटे व्यवसायों को बाढ़ आदि विनाशकारी घटनाओं के समय बीमा-सुरक्षा प्रदान करना है। उसने कहा, 'नाम सुझाते समय यह ध्यान में रखा जाए कि वे प्रासंगिक हों, सरल हों, आसानी से याद हो जाने लायक हों और देश भर में इस्तेमाल किए जा सकते हों।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन उत्पादों के लिए सुझाने हैं नाम
जिन तीन बीमा उत्पादों के लिए इरडा ने नामों के सुझाव मांगे हैं, उनमें किसी भी राशि तक का आवास बीमा, किसी एक स्थान पर स्थित सूक्ष्म व्यावसायिक परिसरों के लिए पांच करोड़ रुपये तक का बीमा और छोटे व्यावसायिक परिसरों के लिए बीमा शामिल है।


10 जुलाई तक का समय
प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टियां 10 जुलाई तक इरडा को भेजनी हैं। नियामक ने पिछले सप्ताह कोरोना वायरस महामारी के उपचार से संबंधित बीमा उत्पाद को 'कोरोना कवच पॉलिसी' नाम दिया है। इस बीच, इरडा ने कोविड-19 से संबंधित फिशिंग हमले (साइबर हमले में डाटा की चोरी) के बारे में एक परामर्श जारी किया है। उसने कहा, 'सभी बीमा कंपनियों और विनियमित संस्थाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने कर्मचारियों को सतर्क करें। वे उन्हें बतायें कि ऐसी किसी भी दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों को रोकने के लिये अत्यधिक सावधानी बरती जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed