फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   State Bank of India provides loan at home facility know how to get the benefit

पैसे खत्म हो गए हैं और लेना चाहते हैं पर्सनल लोन, SBI घर बैठे दे रहा है ये सुविधा

Tue, 30 Jun 2020 11:14 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 30 Jun 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
State Bank of India provides loan at home facility know how to get the benefit
SBI की घर बैठे लोन देने की सुविधा

कोरोना संकट के बीच अगर आपके पास पैसों की किल्लत आ रही है और आप लोन लेने की सोच रहे हैं तो एसबीआई आपकी इस इच्छा को पूरा कर सकता है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को घर बैठे पर्सनल लोन देने की सुविधा दे रहा है।

विज्ञापन



बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बस चार क्लिक में ही आप ये प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन ले सकते हैं। इस लोन को आप अपनी सहूलियत के मुताबिक कभी भी ले सकते हैं और इसके लिए एसबीआई के ग्राहकों को एसबीआई योनो एप डाउनलोड करना होगा। 
विज्ञापन


एसबीआई के अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी कि ग्राहक लोन के लिए अपनी योग्यता को एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से PAPL को 567676 पर एसएमएस करना होगा। बैंक मौजूदा समय में पहले से तय किए मापदंडों के आधार पर ग्राहकों को लोन दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 


एसबीआई की ओर से दिए जा रहे इस लोन की प्राइसिंग काफी कम है और इसके लिए आपको लंबे समय तक इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। यही नहीं लोन लेने के लिए आपको किसी तरह के फिजिकल डॉक्यूमेंट देने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, ये लोन आपको 24*7 उपलब्ध मिलेगा।

योनो एप के जरिए करें अप्लाई
अगर योनो एप डाउनलोड नहीं की है तो सबसे पहले एप डाउनलोड करें, इसके बाद एप में लॉग-इन करें। लॉग-इन करने के बाद एप में अवेल नाऊ विकल्प पर क्लिक करें और लोन की अवधि और राशि को चुनना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा, इसे फाइल कर लोन की राशि डाल दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed