फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   SBI net banking: state bank of india may block netbanking from december 1

अगर नहीं किया ये काम तो 1 दिसंबर से बंद हो जाएगी एसबीआई की नेटबैंकिंग सुविधा

Sat, 13 Oct 2018 12:42 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
SBI net banking: state bank of india may block netbanking from december 1

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक हैं और नेटबैंकिंग सुविधा का लाभ ले रहे हैं, तो फिर 1 दिसंबर से यह सुविधा बंद हो जाएगी। हालांकि इसका असर केवल उन लोगों पर पड़ेगा जिन्होंने अपना मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर्ड नहीं कराया है। 

विज्ञापन


1 दिसंबर से नहीं काम करेगी नेटबैंकिंग

बैंक ने अपने समस्त ग्राहकों को अपनी बैंकिंग वेबसाइट ऑनलाइन एसबीआई पर नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा है कि 1 दिसंबर से पूरे देश में नेटबैंकिंग की सुविधा कई लोगों के लिए ब्लॉक हो जाएगी। ग्राहकों को सुविधा चालू रखने के लिए अपना मोबाइल नंबर बैंक की शाखा में जाकर के रजिस्टर कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर नेटबैंकिंग की सुविधा को ब्लॉक कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इन लोगों को मिली राहत

हालांकि बैंक ने साफ किया है कि उन लोगों की नेटबैंकिंग सुविधा चलती रहेगी, जिनका मोबाइल नंबर बैंक के पास पहले से रजिस्टर्ड है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 6 जुलाई, 2017 को जारी सर्कुलर के अनुसार सभी बैंकिंग ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी रजिस्टर कराना जरूरी है। ऐसा नहीं होने की दिशा में बैंक आपके खाते को भी ब्लॉक कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है तरीका

  • आपका मोबाइल नंबर एसबीआई के साथ रजिस्टर्ड है या फिर नहीं है, इसका आसानी से पता लगा सकते हैं।
  • आपको बैंक की वेबसाइट www.onlinesbi.com पर लॉगिन करना होगा। 
  • इसके बाद अपने माई अकाउंट और प्रोफाइल टैब पर क्लिक करना होगा।
  • प्रोफाइल टैब पर पर्सनल डिटेल/मोबाइल पर क्लिक करेंगे। 
  • इसके बाद आपसे प्रोफाइल पासवर्ड मांगा जाएगा।
  • प्रोफाइल पासवर्ड हमेशा लॉगिन पासवर्ड से अलग होता है। 
  • जैसे ही आप प्रोफाइल पासवर्ड सबमिट करेंगे वैसे ही आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दिखाई देगी।
  • अगर मोबइल नंबर नहीं दिखे तो फिर इसको बैंक की शाखा में जाकर के रजिस्टर्ड कराना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed