{"_id":"f13b58044e05db65698a5c80a18a040e","slug":"special-counters-for-salaried-taxpayers","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतनभोगी करदाताओं के लिए होंगे विशेष काउंटर","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
वेतनभोगी करदाताओं के लिए होंगे विशेष काउंटर
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2013 06:31 PM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग ने पांच लाख रुपये तक की आय वाले वेतनभोगी आयकरदाताओं को रिटर्न फाइल करने के लिए 25-31 जुलाई तक विशेष रिटर्न रिसिप्ट काउंटर खोलने का फैसला किया है।
विज्ञापन
वहीं, आकलन वर्ष 2013-14 के लिए पांच लाख रुपये से अधिक की आमदनी वाले आयकर दाताओं के लिए ई-रिटर्न भरना अनिवार्य होगा।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के मुताबिक, पांच लाख रुपये तक की आमदनी वाले वेतनभोगी करदाताओं के लिए 25 से 31 जुलाई तक विशेष रिटर्न काउंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
हालांकि, 27 और 28 जुलाई को अवकाश के कारण यह काउंटर बंद रहेंगे। इससे वेतनभोगी आयकर दाताओं को अंतिम समय में रिटर्न भरने में सहूलियत होगी। इस साल इन काउंटरों की व्यवस्था प्रत्याक्षर भवन, सिविक सेंटर, मिंटो रोड, नई दिल्ली पर होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा, इस अवधि के दौरान सिविक सेंटर में हेल्पडेस्क, टैक्स रिटर्न प्रीपेयर्स (टीआरपी), यूटीआई/एनएसडीएल काउंटर, बैंक टैक्स भुगतान सुविधा सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इससे पहले यह विशेष काउंटर प्रगति मैदान और मयूर भवन में खोले जाते थे।
सीबीडीटी ने स्पष्ट किया है कि पांच लाख रुपये से अधिक की आमदनी वाले आयकरदाता विशेष काउंटरों पर रिटर्न नहीं भर सकते हैं। इन काउंटरों पर केवल पांच लाख रुपये तक की आय वाले करदाताओं के ही पेपर रिटर्न स्वीकार किए जाएंगे।