हर महीने ऐसे कमा सकते हैं 10 हजार रुपये, यहां करना होगा निवेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको थोड़ा सा पैसा निवेश करके हर महीने कम से कम 10 हजार रुपये की कमाई होने लगे तो इससे बढ़िया कोई बात नहीं होगी। लंबे समय के लिए पैसे जोड़ने के साथ ही आपको हर महीने का थोड़ा बहुत खर्च करने के लिए पैसा भी मिल जाएगा।
विभिन्न बैंकों की फिक्सड डिपॉजिट स्कीम के जरिए आप हर महीने फिक्सड मंथली इनकम भी पा सकते हैं। इस स्कीम के तहत डिपॉजिट पर मिलने वाला ब्याज आपके खाते में डायरेक्ट जमा होता रहेगा।
इन बैंकों की है स्कीम
इस तरह की एफडी स्कीम कई बैंकों ने शुरू कर रखी है। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक, आईडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक ने इस तरह की स्कीम को शुरू कर रखा है।
आप संबंधित बैंकों की वेबसाइट या फिर शाखा में जाकर के इसके बारे में और जानकारी ले सकते हैं। हालांकि ऐसी स्कीम के लिए आपको कम से कम दो साल तक का निवेश पीरियड रखना होगा।
9 फीसदी मिलेगा रिटर्न
स्मॉल फाइनेंस बैंक
बैंक का नाम समय ब्याज दर
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक 24 महीने से 36 महीना 9.00 फीसदी
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 365 दिन से 727 दिन 8.75 फीसदी
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक दो साल से 3 साल तक 8.75 फीसदी
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 456 दिन से दो साल से कम 8.50 फीसदी
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 735 दिन 8.50 फीसदी
देश के प्रमुख बैंकों में मिलने वाला ब्याज
बैंक का नाम समय ब्याज दर
एक्सिस बैंक 1 साल से 14 महीने से कम 7.10 फीसदी
आईसीआईसीआई बैंक 2 साल से 10 साल तक 7.00 फीसदी
एचडीएफसी बैंक 1 साल 17 दिन से 5 साल तक 7.00 फीसदी
पंजाब नेशनल बैंक 1 साल से ज्यादा 3 साल से कम 6.75 फीसदी
भारतीय स्टेट बैंक 5 साल से 10 साल तक 6.75 फीसदी
एनबीएफसी बैंकों में ब्याज दर
बैंक का नाम समय ब्याज दर
महिंद्रा फाइनेंस 33 से 40 महीने तक 8.75 फीसदी
डीएचएफएल 40 से 60 महीने तक 8.50 फीसदी
ICICI होम फाइनेंस 15 महीने 7.85 फीसदी
इस ऑप्शन में भी नॉमिनेशन, प्रीमैच्योर विदड्रॉल, लोन, ओवरड्राफ्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।