फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Senior citizens special FD scheme latest rates of banks like SBI BoB ICICI Bank and HDFC Bank

वरिष्ठ नागरिकों को FD पर मिलता है ज्यादा ब्याज, जानिए दिग्गज बैंकों के ऑफर्स के बारे में

Sat, 26 Dec 2020 04:10 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 26 Dec 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens special FD scheme latest rates of banks like SBI BoB ICICI Bank and HDFC Bank
फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश एक अच्छा विकल्प - फोटो : pixabay

यदि आप अपनी बचत पर अधिक ब्याज कमाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) योजनाओं में निवेश एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करना सबसे आसान और सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। इसमें निवेशक को तय अंतराल पर निश्चित रिटर्न मिलना तय होता है, साथ ही बाजार के उतार-चढ़ाव का भी इस पर कोई असर नहीं पड़ता। आइए जानते हैं कि दो करोड़ रुपये तक की अवधि के लिए देश के दिग्गज बैंक, बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को कितना ब्याज दे रहे हैं।

विज्ञापन

एसबीआई 
एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को विशेष एफडी योजना के तहत आम जनता के लिए मुकाबले 80 आधार अंक (बीपीएस) ज्यादा ब्याज देता है। वर्तमान में, एसबीआई आम जनता को पांच साल की एफडी पर 5.4 फीसदी ब्याज देता है। यदि कोई वरिष्ठ नागरिक विशेष एफडी योजना के तहत सावधि जमा करते हैं, तो एफडी पर उन्हें 6.20 फीसदी ब्याज दर मिलता है। हालांकि अगर वरिष्ठ नागरिक स्कीम के तहत एफडी की समय से पहले निकासी का विकल्प चुनते हैं, तो उनका फिक्स्ड डिपॉजिट इन्वेस्टमेंट केवल 5.9 फीसदी होगा, यानी सामान्य ग्राहकों से 50 बीपीएस ऊपर।

एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को जमा राशि पर 75 बीपीएस ज्यादा ब्याज दर प्रदान करता है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक एचडीएफसी बैंक के सीनियर सिटीजन केयर एफडी के तहत सावधि जमा करता है, तो एफडी पर लागू ब्याज दर 6.25 फीसदी होगी। ये दरें 13 नवंबर से लागू हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक जमा राशि पर 80 बीपीएस अधिक ब्याज दर प्रदान करता है। आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर एफडी योजना वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 6.30 फीसदी की ब्याज दर प्रदान करती है। ये ब्याद दरें 21 अक्तूबर से प्रभावी हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर 100 आधार अंक अधिक ब्याज प्रदान करता है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक विशेष एफडी योजना (पांच साल से 10 साल तक) के तहत एक निश्चित जमा राशि रखता है, तो एफडी पर लागू ब्याज दर 6.25 फीसदी होगी। ये दरें 16 नवंबर से प्रभावी हैं।

आगे जानते हैं सही एफडी का चयन करने का तरीका।

विज्ञापन

ऐसे चुनें सही एफडी

  • बैंक हर अवधि की एफडी पर अलग ब्याज दर देते हैं। निवेश के लक्ष्य को देखकर सही अवधि और ज्यादा ब्याज दर चुनें।
  • पैसे लगाने से पहले बैंक की साख को परखें और क्रिसिल, इक्रा पर रेटिंग की जांच करें।
  • भुगतान के तरीकों की जानकारी लें। बैंक संचयी एफडी में ब्याज दर का भुगतान परिपक्वता अवधि पर ही करते हैं। गैर संचयी एफडी पर ब्याज का भुगतान विकल्प के तहत तिमाही, छमाही या सालाना हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed