एसबीआई के इन खाताधारकों के लिए अलर्ट, 30 नवंबर से पहले करना होगा यह काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तरह कर सकते हैं जमा
बैंक ने कहा है कि पेंशन खाताधारक अपने जीवन प्रमाणपत्र को दो तरह से जमा करवा सकते हैं। पहला तरीका है बैंक की शाखा में जाकर इसको जमा कराने का और दूसरा नेटबैंकिंग के जरिए ऑनलाइन अपलोड करने का। प्रत्येक पेंशनधारक के लिए बैंक के लिए अपना जीवन प्रमाण जमा करना जरूरी होता है। इसके बाद उनके खाते में साल भर पेंशन का पैसा जमा होता रहता है।
ऐसे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र
अब कोई भी पेंशन धारक आसानी से घर बैठे अपना जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकता है। केंद्र सरकार ने आधार नंबर के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए एक वेबसाइट को शुरू किया है। jeevanpramaan.gov.in के जरिए ऐसा किया जा सकता है।
ऑनलाइन सर्टिफिकेट के पेंशनधारक के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए डिटेल भेज दी जाती है। इसके अलावा जीवन प्रमाण सर्टिफिकेट आप आसानी से अपने बैंक खाते, कॉमन सर्विस सेंटर या फिर किसी भी सरकारी कार्यालय से हासिल कर सकते हैं।
Opt for the digital route! With the Jeevan Pramaan initiative, you can submit your Life Certificate on time and with ease, digitally. To know more, visit https://t.co/IEDSGgmwOH#JeevanPramaan #DigitalLifeCertificate #Pension #Pensioners #PhysicalLifeCertificate #Aadhaar #KYC pic.twitter.com/vHC3mJvFgS
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) November 17, 2018
अगर आपका खाता है एसबीआई में
अगर आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण हो सकती है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी में कहा गया है कि 1 दिसंबर के बाद से वो ग्राहक जिन्होंने अभी तक अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं कराया है और वह इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसों का लेन-देन करते हैं वह नहीं कर पाएंगे।
इसका मतलब है कि ऑनलाइन बैंकिंग अकाउंट एक दिसंबर से बंद हो जाएगा। बैंक यह कदम आरबीआई की ओर से हालिया बदलावों के बाद करने जा रहा है।
वेबसाइट पर दी सूचना
एसबीआई ने अपनी वेबसाइट onlinesbi.com पर लिखा है कि अगर आप एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं और आपने अभी तक अपना मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर नहीं किया है, तो 1 दिसंबर तक करवा लें, नहीं तो आप इंटरनेट के जरिए पैसों का लेन-देन नहीं कर पाएंगे। और आपको बैंक द्वारा दी जा रही यह सुविधा बंद कर दी जाएगी।