{"_id":"5d5fa9a48ebc3e6c4e709c7c","slug":"sbi-reduces-interest-rates-on-fixed-deposit-keep-rates-on-saving-account-steady","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI ने दिया ग्राहकों को झटका, अब एफडी पर मिलेगा कम ब्याज","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
SBI ने दिया ग्राहकों को झटका, अब एफडी पर मिलेगा कम ब्याज
Fri, 23 Aug 2019 02:23 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े बैंक ने अपने एफडी खाता रखने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका दे दिया है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वो एफडी पर ब्याज दरों को घटाने जा रहा है। नई दरें 26 अगस्त से लागू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्क और रिटेल में की है कटौती
बैंक ने घोषणा की है कि वो आगामी 26 अगस्त से बल्क और रिटेल टर्म डिपॉजिट की ब्याज दरों में कमी करेगा। बल्क डिपॉजिट की ब्याज दर में 0.30 फीसदी से लेकर के 0.70 फीसदी की कटौती होगी। वहीं रिटेल डिपॉजिट पर 0.10 फीसदी से लेकर के 0.50 फीसदी की कटौती होगी।
विज्ञापन
बचत खातों पर इतना मिलता रहेगा ब्याज
हालांकि बचत खातों पर लोगों को अभी भी ज्यादा ब्याज मिलता रहेगा। एक लाख से ऊपर के ब्याज पर तीन फीसदी और एक लाख रुपये से नीचे के जमा पर लोगों को 3.50 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा। एक मई को बैंक ने एलान किया था कि एक लाख रुपये से ज्यादा बैलेंस वाले सेविंग्स अकाउंट के इंटरेस्ट रेट को वह रेपो रेट से जोड़ेगा। RBI के रेट कट के बाद एसबीआई के बचत खाता धारकों को 2.65 फीसदी ब्याज मिलना चाहिए लेकिन बैंक अभी उन्हें ज्यादा ब्याज दे रहा है।
विज्ञापन