SBI ने जारी किया अलर्ट, आयकर रिफंड के नाम पर हो सकती है धोखाधड़ी
आयकर रिफंड के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से बचने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अलर्ट जारी किया है। बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि वो रिफंड के लिए भेजे गए मैसेज में दिए गए लिंक को क्लिक न करें।
शुक्रवार को एक ट्वीट कर ग्राहकों को इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर हो रही धोखाधड़ी को लेकर सावधान किया है। बैंक ने कहा है िक ऐसे किसी भी मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें, जिसमें इनकम टैक्स रिफंड के बारे में रिक्वेस्ट डालने की बात कही गई है।
Received any message from the Income Tax Department, requesting you to put in a formal request for your refund? These messages are from fraudsters at play! Ensure you ignore and report the messages immediately. For more security tips, visit https://t.co/U3XVLPyP8W pic.twitter.com/vHCL2PBvyz
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) November 1, 2019
ना साझा करें निजी जानकारी
बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि वो किसी भी तरह की निजी जानकारी को शेयर ना करें। बैंक ने कहा है कि अगर आपके पास भी आयकर विभाग की तरफ से रिफंड क्लेम करने का कोई मैसेज आया है, तो फिर यह एक तरह का फ्रॉड है। ऐसे मैसेज के बारे में तुरंत पुलिस और साइबर क्राइम सेल को सूचित करें।
दरअसल, कई लोगों को ऐसे संदेश मिल रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि दिए लिंक पर क्लिक कर आप अपने इनकम टैक्स रिफंड के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।