फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   sbi introduces processing fees on home loan upto 30k rupees

SBI ने दिया एक और झटका, अब लोन लेने वाले ग्राहकों से वसूलेगा प्रोसेसिंग फीस

Fri, 11 Oct 2019 01:28 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 11 Oct 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
sbi introduces processing fees on home loan upto 30k rupees
sbi atm

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को एक और बड़ा झटका दे दिया है। बचत और एफडी खातों पर ब्याज दर कम करने के बाद बैंक ने कहा है कि वो होम लोन लेने वाले ग्राहकों से प्रोसेसिंग फीस वसूलेगा। इससे फेस्टिव सीजन में लोन लेने वाले ग्राहकों को ज्यादा पैसा देना होगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन

इन ग्राहकों को मिलेगी राहत

बैंक ने एक आंतरिक सर्कुलर जारी करते हुए कहा है फेस्टिव सीजन में प्रोसेसिंग फीस को माफ करने का ऑफर 16 अक्तूबर से समाप्त हो जाएगा। हालांकि 15 अक्तूबर तक जिन लोगों के लोन प्रोसेस हो जाएंगे, उनसे बैंक प्रोसेसिंग फीस नहीं लेगा। 16 अक्तूबर से 31 दिसंबर के बीच प्रोसेस होने वाले लोन पर बैंक फीस वसूलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के लोन पर लगेगी प्रोसेसिंग फीस

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने कहा है कि होम लोन ग्राहकों, होम लोन के टॉप-अप प्लान और कंपनियों व बिल्डर्स को दिए जाने वाले लोन पर प्रोसेसिंग फीस लागू होगी। बैंक एक जुलाई 2019 से अपने सभी तरह के लोन को रेपो रेट से लिंक कर चुका है। इससे पहले भी बैंक सबसे कम ब्याज पर लोगों को लोन दे रहा था। इस फैसले के बाद आरबीआई दो बार रेपो रेट में गिरावट कर चुका है। 

एक अगस्त को वापस लिया था

बैंक ने रेपो रेट से अपने लोन को लिंक करने के बाद एक सॉफ्टवेयर लॉन्च किया था, जिसे एक अगस्त को वापस ले लिया गया था। आंतरिक बातचीत के बाद बैंक ने अन्य शुल्क को लगाने का फैसला किया और फिर एक अक्तूबर से रेपो रेट से लिंक रेट को दोबारा से लागू कर दिया। बैंक ने कहा है कि लोन  लेने वाले ग्राहकों से  0.4 फीसदी प्रोसेसिंग फीस वसूली जाएगी। यह शुल्क 10 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये होगा। बिल्डर को पांच हजार रुपये का फ्लैट चार्ज देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed