फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   sbi home loan system from july 1 will this much effect consumer

1 जुलाई से एसबीआई में होम लोन की नई व्यवस्था, कितना मिलेगा ग्राहकों को लाभ

Mon, 17 Jun 2019 05:34 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 17 Jun 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
sbi home loan system from july 1 will this much effect consumer
sbi

आगामी एक जुलाई से देश का सबसे बड़ा बैंक--भारतीय स्टेट बैंक--(एसबीआई) अपने होम लोन को एमसीएलआर से हटाकर के रेपो रेट लिंक रेट (आरएलएलआर) से लिंक कर देगा। इससे ग्राहकों पर काफी असर पड़ने की संभावना है। नए रेट से लिंक होने के बाद ऐसी संभावना है कि बैंक से केवल वो ही लोग लोन ले सकेंगे जिनकी सालाना आय छह लाख रुपये से ज्यादा है। हालांकि इस नए सिस्टम के लागू होने के बाद ग्राहकों को इसका फायदा मिलेगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। 

विज्ञापन

अभी चल रहा है एमसीएलआर

फिलहाल देश के सभी बैंकों में होम लोन पर लगने वाले ब्याज की दर मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिंग रेट (एमसीएलआर) से तय होती है। इसको बैंक तय करते हैं और आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कमी या फिर बढ़ोतरी से इसका खास असर देखने को नहीं मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आरबीआई 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती करता है, तो भी बैंक पांच से 10 बेसिस प्वाइंट की कटौती करते हैं। 

विज्ञापन

रेपो रेट में बदलाव का दिखेगा असर

बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े एक्सपर्ट का मानना है कि एसबीआई द्वारा शुरू की जा रही नई व्यवस्था से रेपो रेट में जो भी बदलाव होगा आरएलएलआर पर दिखेगा। लोगों को मूल राशि का हर साल तीन फीसदी रकम, ब्याज के अलावा देना होगा। एसबीआई के एमडी, रिटेल एंड डिजिटल बैंकिंग पी के गुप्ता ने कहा कि ईएमआई में पूरे साल उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सालाना आय की बड़ी होगी भूमिका

लोगों की सालाना आय की नई व्यवस्था में बड़ी भूमिका होगी। ऐसा माना जा रहा है कि एसबीआई केवल छह लाख रुपये से ज्यादा की सालाना आय वाले लोगों को ही इस स्कीम में लेकर के आएगा। 

8.4 फीसदी होगी ब्याज दर

75 लाख रुपये तक का होम लेने वालों को 8.4 फीसदी के हिसाब से ब्याज देना होगा। यह ब्याज तब लगेगा जब बैंक प्रॉपर्टी की कीमत का 80 फीसदी तक लोन देगा। अगर बैंक 80 फीसदी से ज्यादा का लोन देता है तो फिर उस पर 20 बीपीएस अतिरिक्त देना होगा। वहीं लोगों को अधिकतम 33 साल के लिए लोन मिलेगा। निर्माणाधीन प्रॉपर्टी पर दो साल का एक्सटेंशन भी मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed