{"_id":"fbc9e406-6b0a-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"sbi-cuts-base-rate-by-zero-point-zero-five-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई ने दरों में की मामूली कटौती","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
एसबीआई ने दरों में की मामूली कटौती
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2013 11:59 PM IST
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक ने कर्ज सस्ता करने के बावजूद ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी नहीं दी है। बैंक ने बुधवार को अपने बेस रेट में केवल 0.05 फीसदी की कमी करने का फैसला किया है। यानी आपने अगर 10 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लिया है, तो आपकी ईएमआई में केवल 33 रुपये की प्रति माह बचत होगी। बैंक की नई दरें 4 फरवरी 2013 से लागू होंगी, जिसका फायदा फ्लोटिंग रेट पर कर्ज लेने वाले बैंक के मौजूदा ग्राहकों के साथ-साथ नए ग्राहकों को भी होगा। बैंक का बेस रेट अब 9.70 फीसदी हो जाएगा।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक ने भी ऑटो लोन की ब्याज दरों में कमी करने का फैसला किया है। बैंक इसके तहत ऑटो लोन की ब्याज दरों को 0.25 फीसदी से लेकर 0.50 फीसदी तक कम करेगा। बैंक की नई दरें एक फरवरी 2013 से लागू होंगी। बैंक ने कार लोन की ब्याज दरों में 0.25 फीसदी, दोपहिया वाहनों की ब्याज दरों में 0.50 फीसदी कमी की है। वाणिज्यिक वाहनों की दरों में भी 0.25 फीसदी कमी की गई है।
विज्ञापन
वहीं आईसीआईसीआई बैंक ने 26 जनवरी 2013 से दो साल से लेकर पांच साल से कम की जमाओं में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। जबकि एक्सिस बैंक ने भी सूत्रों के अनुसार कुछ जमाओं पर 24 जनवरी से ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन