{"_id":"61558f308ebc3e334a5ec085","slug":"sbi-card-announced-cashback-for-online-shopping-for-3-days-on-all-domestic-e-commerce-platforms-from-3-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमदार दस ऑफर: SBI कार्ड धारकों के लिए सबसे रोमांचक सेल, शॉपिंग पर कैशबैक तय","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
दमदार दस ऑफर: SBI कार्ड धारकों के लिए सबसे रोमांचक सेल, शॉपिंग पर कैशबैक तय
Thu, 30 Sep 2021 03:49 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 30 Sep 2021 03:49 PM IST
सार
एसबीआई कार्ड ने तीन अक्तूबर से पांच अक्तूबर तक ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म से शॉपिंग पर ग्राहकों के लिए 10 फीसदी कैशबैक की घोषणा की है।
विज्ञापन
SBI Card Cashback offer
- फोटो : TWITTER: @SBICard_Connect
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में त्योहारी सीजन नजदीक आ रहा है और इसके साथ ही अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनियां भी अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। त्योहारी सीजन, ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए काफी अहम माना जाता है। इस दौरान कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए भारी छूट की पेशकश करती हैं। बैंक भी ग्राहकों के लिए ऑफर पेश करते हैं। एसबीआई कार्ड ने तीन दिनों के सभी ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म से शॉपिंग पर ग्राहकों के लिए कैशबैक की घोषणा की है।
विज्ञापन
तीन से पांच अक्तूबर तक उठा सकते हैं फायदा
तीन दिवसीय मेगा शॉपिंग फेस्टिवल ऑफर 'दमदार दस' तीन अक्तूबर से शुरू होगा। इसकी आखिरी तारीख पांच अक्तूबर है। इस संदर्भ में एसबीआई कार्ड ने कहा कि यह एसबीआई कार्ड रिटेल कार्डधारकों को किसी भी घरेलू ई-कॉमर्स साइट पर ऑनलाइन खरीदारी की आजादी देगा।
विज्ञापन
खरीदारी पर 10 फीसदी कैशबैक
ग्राहकों को खरीदारी पर 10 फीसदी कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर एक या दो ई-कॉमर्स साइट पर नहीं, बल्कि सभी प्लैटफॉर्म के लिए उपलब्ध है। यह कैशबैक मोबाइल फोन, एक्सेसरीज, टीवी और बड़े उपकरण, लैपटॉप और टैब्लेट, होम फर्निशिंग, रसोई के उपकरण, फैशन और लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स एंड फिटनेस, आदि की खरीदारी पर मिलेगा।
विज्ञापन
यह ऑफर ईएमआई ट्रांजेक्शन के लिए भी उपलब्ध
एसबीआई कार्ड के प्रबंध निदेशक और सीईओ राम मोहन राव अमारा ने कहा कि एसबीआई कार्ड इस ऑफर के जरिए अपने ग्राहकों को कहीं भी, किसी भी समय सुविधाजनक, निर्बाध और सिरक्षित भुगतान समाधान प्रदान करने की अपनी ब्रांड प्रतिबद्धता को दोहराना है। आजकल देश में ईएमआई ट्रांजेक्शन भी तेजी से बढ़ रहा है। इसके मद्देनजर यह ऑफर ऑनलाइन मर्चेंट ईएमआई ट्रांजेक्शन के लिए भी उपलब्ध है।
अमारा ने कहा कि, 'हम अपने प्रस्तावों को तेज करने के लिए डाटा एनालिटिक्स की शक्ति पर भरोसा करते हैं और उसका उपयोग करते हैं। एक अवधि के दौरान, हमने देखा है कि हमारे कार्डधारकों की बढ़ती संख्या पूरे देश में ऑनलाइन खरीदारी कर रही है।'