फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   SBI Axis and ICICI Bank account holders can switch on and off their debit card whenever they want

डेबिट कार्ड से नहीं होगा फ्रॉड, इन बैंकों ने शुरू की ऑन-ऑफ की सुविधा

Fri, 16 Nov 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Nov 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
SBI Axis and ICICI Bank account holders can switch on and off their debit card whenever they want
तकनीक में होती उन्नति के कारण तकनीकी अपराधों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। लगभग रोजाना ऐसे अपराधों की खबरें मिलती रहती है जिसमें एटीएम, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए धोखाधड़ी करके पैसे निकाले जाते हैं। बैंक लगातार अपने ग्राहकों को मैसेज और ईमेल के जरिए सतर्क करते रहते हैं। इसके अलावा आपकी हर ट्रांजेक्शन के बारे में आपको जानकारी भेजी जाती है। इसके बावजूद आपको थोड़ा और सतर्क रहने की जरुरत है। 
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने पिछले दो सालों में अपने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कड़े इंतजाम किए हैं ताकि आपका पैसा सुरक्षित रहे। एसबीआई ने एसबीआई क्विक नाम से एक ऐप लांच किया है। जिसके जरिए आप अपने डेबिट कार्ड को आसानी से ऑन या ऑफ कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको ऐप इंस्टॉल करनी होगी, जिसके बाद आप कार्ड को जब चाहें तब ऑन और ऑफ कर सकते हैं। 
विज्ञापन


एसबीआई ग्राहक अपनाएं यह तरीका

- एटीएम कार्ड कंफिगरेशन को चुनें।
- एटीएम कार्ड को स्विच ऑन/ ऑफ करने के विकल्प का चुनाव करें। 
- अपने कार्ड की आखिरी 4 संख्या को एंटर करें। 
- अगले पेज पर दो विकल्प मिलेंगे जो चैनल्स और यूसेज के होंगे। इस चैनल में एटीएम का विकल्प पहला है। 

हालांकि यदि आप ऐप को इंस्टॉल करना नहीं चाहते हैं तो आप इसी काम को केवल एक मैसेज के जरिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको SWON/SWOFFATM/POS/ECOM/INTL/DOM स्पेस और कार्ड के आखिरी चार अंक लिखकर अपने बैंक में पंजीकृत नंबर से 09223966666 पर मैसेज भेजना है। इसी तरह यदि आपके पास आईसीआईसीआई का क्रेडिट या डेबिट कार्ड है तो आप आईमोबाइल ऐप के जरिए इसे नियंत्रित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है तरीका:- 

- अस्थायी तौर पर कार्ड को ब्लॉक या अनब्लॉक करें।
- ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए ब्लॉक या अनब्लॉक करें।
- अंतरराष्ट्रीय ट्रांजेक्शन के लिए ब्लॉक या अनब्लॉक करें।
- एटीएम से निकासी के लिए ब्लॉक या अनब्लॉक करें।

एक्सिस बैंक के ग्राहक ऐसे करें स्विच ऑफ और ऑन 
एक्सिस बैंक के कार्ड को आप जब उपयोग नहीं कर रहे हैं तब स्विच ऑफ कर सकते हैं। बैंक के इस फीचर का नाम टोटल कंट्रोल है। यह ग्राहकों को अपने कार्ड फीचर्स को इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और फोन बैंकिंग आईवीआर के जरिए खुद मैनेज करने की सुविधा देता है। टोटल कंट्रोल के जरिए ग्राहक अपनी सीमा तय कर सकते हैं, घरेलू और अतंरराष्ट्रीय खर्च प्रयोग को चुन सकते हैं, कार्ड को ऑन-ऑफ कर सकते हैं और यहां तक कि अपने कार्ड को बदल तक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed