फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   SBI Annuity Scheme here you know how to invest in this scheme online during lockdown

निवेश के मंत्र 50: SBI की एन्युटी स्कीम के तहत घर बैठे कमाएं मासिक आय, जानें कैसे करें निवेश

Sun, 28 Jun 2020 12:37 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 28 Jun 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
SBI Annuity Scheme here you know how to invest in this scheme online during lockdown
एसबीआई

अगर आप घर बैठे कमाई करना चाहते हैं तो एसबीआई आपके लिए एक बेहतरीन स्कीम लेकर आया है। अगर आपको हर महीने अच्छी कमाई करनी है तो आप एसबीआई के एन्युटी डिपॉजिट स्कीम में पैसा निवेश कर सकते हैं। कोई व्यक्ति अगर हर महीने के फिक्स्ड इनकम चाहता है तो उसे एसबीआई के एन्युटी स्कीम में जरूर निवेश करना चाहिए।

विज्ञापन



स्कीम के तहत कितनी राशि जमा कर सकते हैं?
एसबीआई की इस स्कीम के तहत न्यूनतम एक हजार रुपये की राशि मासिक एन्युटी के लिए जमा कर सकते हैं। इस स्कीम में अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। वहीं अगर आपको 60 साल तक हर महीने पांच हजार रुपये की मासिक आय चाहिए तो बैंक आपको निवेश करने वाली राशि के बारे में जानकारी देगा।
विज्ञापन


हालांकि जमा करने वाली राशि 25,000 रुपये से कम नहीं होनी चाहिए लेकिन निवेश की अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। इस स्कीम के तहत आप 36, 60, 84 और 120 माह के लिए डिपॉजिट कर सकते हैं। आपकी मासिक आय जमा की गई राशि और अवधि पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच्योरिटी से पहले निकासी संभव
इस एन्युटी स्कीम के तहत जमाकर्ता जमा राशि के 75 फीसदी के ओवरड्राफ्ट और लोन सुविधा का लाभ उठा सकता है। अगर मैच्योरिटी की बात करें तो इस स्कीम के तहत आप तीन साल, पांच साल, सात साल और दस साल के लिए निवेश कर सकते हैं। बैंक की बेवसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक अगर खाताधारक की मृत्यु एसबीआई एन्युटी स्कीम की मैच्योरिटी अवधि से पहले हो जाती है तो नॉमिनी जमा राशि की निकासी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed