फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   SBI and HDFC cut home loan rates

होम लोन ग्राहकों को बैंकों का सस्ते ब्याज का सरप्राइज

Fri, 20 Dec 2013 10:39 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Dec 2013 10:39 AM IST
विज्ञापन
SBI and HDFC cut home loan rates

मौद्रिक नीति में आरबीआई की ओर से ब्याज दरें नहीं बढ़ाने का फैसला लिए जाने के बाद अब भारतीय स्टेट बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी ने अपने होम लोन ग्राहकों को सरप्राइज दिया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्टेट बैंक ने अपने होम लोन की ब्याज दरों में 0.15 से लेकर 0.20 फीसदी तक की कमी कर दी। यही नहीं, बैंक ने महिलाओं को ब्याज दरों में 0.05 फीसदी की अतिरिक्त छूट देने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन


इसी तरह एचडीएफसी ने 75 लाख रुपए तक के होम लोन पर ब्याज दरें 10.25 फीसदी कर दी हैं। एसबीआई और एचडीएफसी की नई दरें 20 दिसंबर से लागू होंगी।

एसबीआई ने ब्याज दरों में कमी करने के अलावा होम लोन के वर्ग में भी बदलाव किया है। बैंक अब 75 लाख रुपए तक के होम लोन पर 10.15 फीसदी और 75 लाख रुपए से ज्यादा के कर्ज पर 10.30 फीसदी ब्याज लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक बैंक 30 लाख रुपए पर 10.30 फीसदी और उससे ज्यादा के कर्ज पर 10.50 फीसदी ब्याज ले रहा था।

महिलाओं को होम लोन पर 0.05 फीसदी की अतिरिक्त छूट के तहत 75 लाख रुपए पर उन्हें 10.10 फीसदी और 75 लाख रुपए से ज्यादा की राशि पर 10.25 फीसदी ब्याज देना होगा।

एसबीआई की तरह हाउसिंग फाइनेंस डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचडीएफसी) ने भी होम लोन के लिए नए वर्ग बना दिए हैं। कंपनी अब 75 लाख रुपए तक 10.25 फीसदी ब्याज लेगी।


अभी तक 30 लाख रुपए तक के कर्ज पर कंपनी 10.50 फीसदी ब्याज ले रही थी। ब्याज दरों में छूट की सुविधा 20 दिसंबर 2013 से 31 जनवरी 2014 तक के आवेदन पर ही नए ग्राहकों को मिलेगी।

बैंक---ब्याज दर (फीसदी में)
एसबीआई----10.15-10.30
पीएनबी----10.25-10.50
एचडीएफसी----10.25
आईसीआईसीआई----10.10-11.25

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed