{"_id":"e5cdfdda-0427-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"rupee-at-four-month-peak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपया उछल कर चार महीने के शिखर पर","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
रुपया उछल कर चार महीने के शिखर पर
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 22 Sep 2012 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू कंपनियों को विदेशी कर्ज पर कर में छूट दिए जाने की घोषणा से देश में विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ने की उम्मीद से अंतर बैंकिंग मुद्रा कारोबार में रुपया 94 पैसे की छलांग लगाकर चार महीने के उच्चतम स्तर 53.45 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
पिछले सत्र में रुपया 54.39 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। पिछले दो दिनो में रुपये में 36 पैसे की गिरावट आई थी। सरकार के आर्थिक सुधारों को गति देने के उपायों का दायरा बढ़ाने और विदेशी ऋण पर कर में छूट देने की घोषणा से रुपये को बल मिला है। रुपये का कारोबार 31 पैसे की मजबूती के साथ 54.08 रुपये प्रति डॉलर पर शुरू हुआ। सरकार की घोषणा के बाद 53.38 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर तक चढ़ा।
सत्र के दौरान यह 54.20 रुपये के न्यूनतम स्तर तक भी लुढ़का था। आखिर में यह 53.45 रूपये प्रति डॉलर पर रहा। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि मल्टी ब्रांड खुदरा कारोबार, नागर विमानन, प्रसारण और पावर एक्सचेंज क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लागू करने की अनुमति दिए जाने से विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इससे रुपये को बल मिला रहा है। इसके साथ ही शेयर बाजार में आयी तूफानी तेजी से भी विदेशी मुद्रा का प्रवाह बढ़ा है।