फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   registration with SEBI is mandatory prior to give investment tips

सावधान: बिना इजाजत निवेश के नुस्खे देना पड़ेगा भारी

Thu, 05 Mar 2015 12:36 PM IST
Updated Thu, 05 Mar 2015 12:36 PM IST
विज्ञापन
registration with SEBI is mandatory prior to give investment tips

बाजार नियामक सेबी ने कहा है कि टीवी या अन्य किसी मीडिया मंच के तहत लोगों को बाजार में निवेश के टिप्स देने वालों को पहले खुद को रजिस्टर करवाना होगा।

विज्ञापन


हर निवेश सलाहकार या एक्सपर्ट को खुद को एक रिसर्च एनालिस्ट के तौर पर सेबी रेगुलेशन्स 2014 के प्रावधान के तहत रजिस्टर कराने के बाद ही किसी को निवेश की सलाह देने की अनुमति होगी।
विज्ञापन


इसके दायरे में वह सभी पत्रकार भी आएंगे, जो किसी मीडिया मंच के जरिए शेयर बाजार या अन्य सिक्योरिटीज में निवेश की सलाह देता हैं।

मुख्य पेशा होना चाहिए कुछ और

registration with SEBI is mandatory prior to give investment tips

अगर यह काम बिजनेस के तौर पर किया जा रहा है तो फिर व्यक्ति को निवेश सलाहकार के तौर पर रजिस्टर करवाना होगा। सेबी के अनुसार रिसर्च एनालिस्ट की तरह सिर्फ उन्हीं लोगों को रजिस्टर करवाना होगा, जिनका मुख्य पेशा कुछ और है, लेकिन वे लोगों को बाजार में निवेश करनी की सलाह देना का काम भी करते हैं।

एक उदाहरण देते हुए सेबी ने कहा कि अगर कोई चार्टर्ड अकाउंटेंट एक टैक्स सलाहकार की तरह अपने क्लाइंट को ईएलएसएस में निवेश का सलाह देता है, तो यह एक टैक्स सलाहकार की तरह उसके पेशे से जुड़ा हुआ माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed