फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   recession spoiled budget of retirement savings

मंदी ने बिगाड़ा रिटायरमेंट बचत का बजट

Thu, 21 Feb 2013 11:13 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 21 Feb 2013 11:13 PM IST
विज्ञापन
recession spoiled budget of retirement savings

मंदी का असर कारोबार, अर्थव्यवस्था के साथ-साथ लोगों की रिटायरमेंट बचत प्लानिंग पर भी पड़ा है। एचएसबीसी की ग्लोबल द फ्यूचर ऑफ रिटायरमेंट स्टडी में यह जानकारी सामने आई है कि मंदी ने लोगों के रिटायरमेंट बचत का बजट गड़बड़ा दिया है। देश में 10 में से 9 लोगों का यह मानना है कि मंदी से रिटायरमेंट के लिए बचत करने की उनकी क्षमता काफी प्रभावित हुई है।

विज्ञापन


एचएसबीसी द्वारा कराए गए इस अध्ययन की इंडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्थिक मंदी के चलते देश के करीब 29 फीसदी नौकरीपेशा लोग रिटायरमेंट बचत को लेकर लगभग कोई तैयारी नहीं कर रहे हैं, जबकि वैश्विक स्तर पर ऐसे लोगों की संख्या 56 फीसदी है। दुनिया भर में 18 फीसदी नौकरीपेशा लोगों की तुलना में 10 फीसदी भारतीय कामकाजी लोगों का मानना है कि वह इसकी भरपाई कभी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


15 बाजारों के 15,000 उपभोक्ताओं पर आधारित सर्वेक्षण का लक्ष्य लोगों की रिटायरमेंट आवश्यकताओं और इसकी तैयारी का पता लगाना है। रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत में कामकाजी आयु के लोगों में 90 फीसदी कर्ज में फंसने, नौकरी गवांने या आर्थिक मंदी जैसी घटनाओं से प्रभावित हुए हैं। यह ऐसी घटनाएं हैं, जिसका असर सबसे ज्यादा होता है और औसतन चार साल के लिए रिटायरमेंट बचत रुक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएसबीसी इंडिया में रिटेल बैंकिंग व वेल्थ मैनेजमेंट के प्रमुख गणेश भारद्वाज का कहना है कि बगैर बचत के एक या दो साल का भी असर भी रिटायरमेंट के बाद की आपकी कमाई पर काफी ज्यादा हो सकता है। पहली बार जब आर्थिक मंदी आई थी और कई लोगों ने बचत कम या बंद कर दी थी।


हरेक को उम्मीद थी कि समस्या टल जाएगी पर आज की बदलती अर्थव्यवस्था और सामाजिक प्रवृत्तियां ऐसी हैं कि लोगों को अपनी योजना के बारे में अलग से सोचने और तैयारी करने की आवश्यकता है। अगर आपकी कोई वित्तीय योजना हो (अनौपचारिक या औपचारिक हो तो बेहतर) तो रिटायरमेंट के लिए औसत बचत ज्यादा होगी। अध्ययन से पता चला कि भारत में एक चौथाई लोग रिटायरमेंट के लिए बचत करने में सक्षम थे लेकिन आर्थिक मंदी से वह बेहद प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed