फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Reasonably confident of GST Bill passage in monsoon session:FM

सभी राजनीतिक दल हैं जीएसटी के पक्ष में, कांग्रेस इसे आगे बढ़ाए- जेटली

Mon, 16 May 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
Reasonably confident of GST Bill passage in monsoon session:FM
- फोटो : PTI

वित्त मंत्री अरुण जेटली का कहना है कि विपक्षी दल कांग्रेस समेत सभी दल वस्तु एवं सेवा कर -जीएसटी- के पक्ष में हैं। उनके मुताबिक जीएसटी का मूल विचार कांग्रेस का ही है, इसलिए उसे ही इसे आगे बढ़ाना चाहिए। जेटली ने यहां सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि जीएसटी पर कांग्रेस के साथ बातचीत जारी है। कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दल जीएसटी के हक में हैं। कायदे से कांग्रेस को इसे आगे बढ़ाना चाहिए, क्योंकि इस बारे में  मूल विचार उन्हीं का था। सब इसके साथ हैं, बस छोटे-छोटे मतभेद हैं, जिन पर बात हो सकती है। क्षेत्रीय दलों का इसमें हित है, इसलिए उन्हें नहीं लगता कि कांग्रेस इसके खिलाफ जा सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की है। इनमें कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। सभी जीएसटी को पारित करने के पक्ष में हैं। जहां तक क्षेत्रीय पार्टियों का सवाल है, तो अन्नाद्रमुक के मिश्रित रूख को छोड़ दिया जाए तो अन्य क्षेत्रीय पार्टियां इसके पक्ष में हैं। विपक्ष के साथ रिश्तों को लेकर जेटली ने कहा कि सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव कोई नई बात नहीं है। ऐसा पहले भी होता रहा है। जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए विपक्ष को भी काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के 10 साल के शासनकाल में जिस अर्थव्यवस्था को पॉलिसी पैरालिसिस का शिकार बताया जाता था, उसे अब फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनोमी कहा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed