फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   realty sector will boom

रीयल्टी में लौटेगी रौनक

Wed, 30 Jan 2013 12:28 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Jan 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
realty sector will boom

रेपो रेट और सीआरआर में कमी का फैसला रीयल्टी क्षेत्र के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। रेपो रेट घटने से होम लोन की ईएमआई का बोझ कम हो सकता है, जिससे मकानों की बिक्री को बल मिलेगा। वहीं, सीआरआर में भी इतनी ही कटौती से बाजार में नकदी बढ़ेगी और बैंक आसानी से कर्ज दे सकेंगे।

विज्ञापन


रेपो रेट में कमी के बाद होम लोन के करीब 0.25 फीसदी सस्ता होने का रास्ता साफ हो गया है। इससे होम लोन की ईएमआई के बोझ से थोड़ी राहत मिल सकती है। अगर किसी व्यक्ति ने 9.75 फीसदी की फ्लोटिंग ब्याज दर पर 20 साल के 25 लाख रुपये का होम लोन लिया है, तो ब्याज दर में .25 की कमी से ईएमआई को बोझ 408 रुपये कम हो जाएगा।
विज्ञापन


यह मामूली राहत रीयल्टी क्षेत्र को बड़ा बूस्ट दे सकती है। रीयल एस्टेट डेवलपर्स के संगठन क्रेडाई के अध्यक्ष ललित कुमार जैन का कहना है कि आरबीआई के फैसले से बाजार का माहौल सुधरेगा, लेकिन रेपो रेट में सिर्फ 0.25 फीसदी की कमी काफी नहीं है। उन्होंने होम लोन की सीमा बढ़ाकर मकान की कीमत का 90 फीसदी करने और हाउसिंग प्रोजेक्ट पर रिस्क फैक्टर 1.25 से घटाकर 1 फीसदी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहेजा डेवलपर्स के निदेशक मनोज गोयल ने उम्मीद जताई है कि बैंक दरों में कमी का फायदा ग्राहकों तक भी पहुंचाएंगे। ऊंची ब्याज दरों और आर्थिक सुस्ती की शंकाओं के बीच गत एक वर्ष में मकानों की बिक्री विभिन्न महानगरों में 10 से 25 फीसदी तक गिरी है। इस वजह से डेवलपर्स पर मकानों की कीमतों में कमी का दबाव बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed