फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   RBI to withdraw all pre 2005 currency notes

जरूरी खबर: नहीं चलेंगे 2005 से पहले के नोट

Sat, 25 Jan 2014 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Jan 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
RBI to withdraw all pre 2005 currency notes

बाजार में जाली नोट पर लगाम कसने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने साल 2005 से पहले के नोट वापस लेने का फैसला किया है।

विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने कहा है कि लोग साल 2005 से पहले जारी किए गए नोट को अप्रैल 2014 से बैंक में बदलना शुरू कर दें।

इसके तहत कोई भी व्यक्ति नोट को किसी भी बैंक में जाकर बदल सकता है। इसके लिए बैंक में खाता होना जरूरी नहीं है।

पुराने नोट की पहचान आसानी से की जा सकेगी। नोट के पीछे निचले हिस्से पर बीच में साल अंकित होता है।

जिन नोट पर वर्ष अंकित नहीं है, वे नोट साल 2005 से पहले के हैं। ये नोट किसी भी बैंक में जाकर एक अप्रैल से बदले जा सकते हैं।

नियम सख्त
हालांकि, रिजर्व बैंक ने 30 जून 2014 के बाद पुराने नोट बदलने वाले लोगों के लिए नियम सख्त कर दिया है।

इसके तहत यदि कोई व्यक्ति किसी ऐसे बैंक में नोट बदलना चाहता है, जहां उसका खाता नहीं है, तो उसे 500 और 1000 रुपये के 10 से ज्यादा नोट बदलने पर अपना पहचान और निवास स्थान का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।

रिजर्व बैंक ने साथ ही लोगों से अपील की है कि उन्हें इस प्रक्रिया के तहत घबराने की जरूरत नहीं है। बैंक एक अप्रैल से नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


कैसे होगी पहचान
पुराने नोट की पहचान आसानी से की जा सकती है क्योंकि 2005 से पहले जारी नोटों के पिछले भाग पर मुद्रण वर्ष अंकित नहीं है। जबकि 2005 के बाद जारी सभी नोटों पर नीचे की तरफ छोटे अक्षरों में मुद्रण वर्ष अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़बड़ी की जरूरत नहीं
रिजर्व बैंक ने यह भी साफ किया है कि वर्ष 2005 से पहले जारी सभी नोट वैध बने रहेंगे। इसलिए हड़बड़ाहट या अफरा तफरी का माहौल बनाने की जरूरत नहीं है।

1 अप्रैल के बाद पुराने नोटों को किसी भी बैंक से बदला जा सकेगा, जबकि 1 जुलाई के बाद 500 और एक हजार के 10 से अधिक नोट को बदलने के लिए लोगों को बैंक के समक्ष पहचान और आवास के प्रमाण दिखाना होगा।

क्या है मकसद
रिजर्व बैंक के इस कदम से वह काला धन भी बाहर आ जाएगा, जो लोगों ने नकदी के तौर पर छिपा कर रखा है।

इसके अलावा नकली नोटों के प्रचलन पर भी लगाम लगाने में मदद मिलेगी क्योंकि 2005 के बाद जारी नोटों में ज्यादा सुरक्षा चिह्न हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed