फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   rbi tightens screws on gold funding

अब आसानी से सोने पर नहीं मिलेगा कर्ज

Sat, 04 May 2013 12:32 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 04 May 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
rbi tightens screws on gold funding

रिजर्व बैंक ने सोने के बदले बैंक कर्ज के नियमों को सख्त कर दिया है। साथ ही सोने के आयात के नियम भी काफी कठोर कर दिए हैं।

विज्ञापन


अब सोने के आयात के लिए बैंक सिर्फ उन्हीं ज्वेलरों को सोने के आयात के लिए वित्त पोषण करेंगे जो आभूषणों का निर्यात करते हैं। इसके अलावा बैंक सिर्फ 50 ग्राम वजन तक के सोने के सिक्कों पर ही गोल्ड लोन देंगे।

सोने के आयात में बढ़ोतरी से चालू खाते का घाटा के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचाने से परेशान सरकार को राहत देने के लिए रिजर्व बैंक सोने के आयात पर विस्तृत दिशा-निर्देश इसी माह जारी करेगा।
विज्ञापन


आरबीआई गवर्नर डी. सुब्बाराव ने बताया कि सोने पर गठित कार्यदल ने अपनी सिफरिशें सौंप दी हैं। उसने दूसरी वस्तुओं के आयात की तरह ही स्वर्ण आयात के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल रिजर्व बैंक ने कुछ बैंकों को सोना आयात करने की अनुमति दी हुई है। बैंक ऋण पत्र के माध्यम से कंसाइनमेंट के तौर पर सोने का आयात करते हैं।

इसके अलावा निर्यात करने वाली इकाइयां सीधे सोने का आयात करती हैं। रिजर्व बैंक इस तरह के स्वर्ण आयात में कमी लाने के के इरादे से मई के अंत तक दिशा-निर्देश जारी करेगा।

हालांकि इसमें स्वर्ण आभूषण निर्यातकों की मांग को पूरी करने को ध्यान में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed